SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'इस प्लेन में बम है...', तेल अवीव से वियना जा रही फ्लाइट को मिली धमकी, हजारों फीट ऊपर पैसेंजर्स की अटकीं सांसें

ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट तेल अवीव से वियना जा रही थी. लेकिन बुल्गारिया में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. दरअसल, धमकी मिली कि विमान में बम है. इसके बाद विमान की सुरक्षा जांच की गई.

Written By Rachit Kumar
Published: Oct 19, 2026, 08:52 AM IST | Updated: Oct 19, 2026, 09:15 AM IST
Image Credit: बम की धमकी से फ्लाइट में हड़कंप मच गया.
Join

तेल अवीव से वियना जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बुल्गारिया के सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. उड़ान के दौरान क्रू को बम की धमकी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया, जिसके बाद विमान की सुरक्षा जांच की गई.

बुल्गारिया के ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री के मुताबिक, एयरबस A320 (फ्लाइट OS82) को रोमानिया सीमा के पास धमकी मिलने के बाद सोफिया की ओर मोड़ दिया गया. स्काई न्यूज के फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान रात करीब 9:25 बजे (UTC) सोफिया में उतरा.

विमान में सवार थे 51 यात्री

मंत्रालय ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान में 6 क्रू मेंबर और 51 यात्री सवार थे. विमान के उतरने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

मंत्रालय ने कहा, 'उड़ान के दौरान रोमानिया की सीमा के पास, क्रू को बम की धमकी मिली, जिसके बाद उन्होंने सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया.'

मंत्रालय ने आगे बताया कि बुल्गारियाई वायु सेना के एक फाइटर जेट ने उड़ान भरी और सोफिया एयरपोर्ट पर विमान के उतरने तक उसे एस्कॉर्ट किया. एक क्राइसिस मैनेजमेंट हेडक्वॉर्टर बनाया गया और संबंधित अधिकारियों ने विमान की जांच शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें: फायरिंग की घटना से कुछ मिनट पहले क्या कर रहे थे टाइगर श्रॉफ? सामने आया रविवार रात का Video

बम की धमकी से हड़कंप

इजरायल के 'Ynet' के मुताबिक, यात्रियों ने बताया कि एक अज्ञात शख्स ने दावा किया कि विमान में बम है. इसके बाद हड़कंप मच गया और इमरजेंसी वाली सिचुएशन पैदा हो गई.

'द टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के डेक पर एक संदिग्ध चीज दिखने के बाद सिक्योरिटी को लेकर टेंशन बढ़ गई. बताया जा रहा है कि विमान से एक इमरजेंसी सिग्नल भी भेजा गया था.

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में युवाओं का एक डेलिगेशन भी था, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र में अपनी बात रखनी थी. इस धमकी या सुरक्षा जांच के नतीजों के बारे में फिलहाल कोई और जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: क्या 50 लाशों पर बिछेगा AI का रेड कारपेट! जब तक नहीं बहेगा खून तब तक नहीं रुकेगा Claude, लीक हुई फाइल ने मचाई सनसनी

यह उस घटना के तीन हफ्ते से भी कम समय बाद हुई है, जब तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' (Flydubai) की एक फ्लाइट में हड़कंप मच गया था. उस मामले में, कैप्टन और कुछ इजरायली यात्रियों ने को-पायलट की विमान को क्रैश करने की कोशिश को नाकाम कर दिया था. भारतीय नागरिक कैप्टन स्मित मच्छार को अपने साथी पायलट के हमले को नाकाम करने के लिए पूरी दुनिया से तारीफ मिली है. उनके ओमानी को-पायलट ने उन पर विमान में रखी कुल्हाड़ी से हमला किया था, और माना जा रहा है कि वह विमान को क्रैश कराना चाहता था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES