नेपाल में सुबह-सुबह डोली धरती, भूकंप के तेज झटकों से सहमे लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता
जिस वक्त आप सो रहे थे, उस दौरान नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप सुबह साढ़े चार बजे के करीब आया था और इसकी तीव्रता 4.9 रही.
नेपाल में गुरुवार तड़के सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिस दौरान भूकंप के झटके महसूस किए गए, उस वक्त लोग सो रहे थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 रही. भूकंप का केंद्र जमीन से 73 किलोमीटर नीचे था. भूकंप के कारण अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इससे पहले नेपाल में 1 नवंबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई थी.
नेपाल में महसूस किए गए इस भूकंप के झटकों के कारण किसी के हताहत होने या कोई बड़ा नुकसान होने की स्पष्ट जानकारी नहीं सामने आई है. हालांकि, सुबह-सुबह आए भूकंप के इन झटकों के कारण लोगों में डर बस गया. भूकंप के झटके सुबह 4.30 बजे के करीब महसूस किए गए, इस दौरान अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे और भूकंप के कारण घरों से बाहर भागे.
क्यों आते हैं भूकंप
धरती की ऊपरी परत कई बड़ी और छोटी प्लेटों में बंटी हुई है. ये प्लेटें लगातार चलती रहती हैं, लेकिन इनकी गति काफी धीमी रहती है. कुछ समय पर जब ये प्लेटें आपस में टकरता हैं या एक-दूसरे से रगड़ खाती हैं, तो इसमें भारी ऊर्जा का संचार होता है. जब यह एनर्जी अचानक बाहर आती है, तो कंपन महसूस होती है, जिससे भूकंप आते हैं.
भूकंप और तीव्रता का खेल
भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है. 7 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य तौर पर काफी खतरनाक माना जाता है. 4.5 या उससे अधिक के भूकंप इमारतों और घरों को निकसान पहुंचा सकते हैं. वहीं. 2.0 की तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो अर्थक्विक कहा जाता है. इसको कई लोग महसूस भी नहीं कर पाते हैं.