SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झूठ बोलने पर 9 साल के बेटे को निर्वस्त्र कर बिल्डिंग में घुमाया, 7 साल की बेटी से बनवाया वीडियो; पिता को 6 महीने जेल

सिंगापुर में एक पिता ने झूठ बोलने पर अपने 9 साल के बेटे को निर्वस्त्र कर पूरी अपार्टमेंट बिल्डिंग में घुमाया और 7 साल की बेटी से वीडियो बनवाया. बेटी के साथ मारपीट के मामले ने भी पिता की मुश्किलें बढ़ाईं.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 26, 2026, 15:38 IST | Updated: Nov 26, 2026, 15:48 IST
Image Credit: एआई की मदद से बनाई प्रतीकात्मक तस्वीर
Join

कुछ मां-बाप बच्चों की सही तरबियत करने के नाम पर कुछ ऐसी हरकतें कर देते हैं, जो उन्हें बेहतर बनाने की बजाए और उनका नुकसान कर देती हैं. ऐसा ही एक मामला सिंगापुर में सामने आया है. यहां एक पिता ने अपने मासूम बेटे को ऐसी सजा दी कि मामला अदालत तक पहुंच गया और फिर 6 महीने के लिए पिता को जेल में भी डाल दिया गया.

बताया जा रहा है कि पिता ने अपने 9 साल के बेटे को झूठ बोलने की सजा के तौर पर उसके सारे कपड़े उतार दिए. बात सिर्फ यहीं तक नहीं रुकी, बल्कि पिता ने उस मासूम बच्चे को निर्वस्त्र हालत में अपने अपार्टमेंट के अंदर भी घुमाया. हैरानी की बात यह है कि इस दौरान उसी की 7 वर्षीय बेटी अपने भाई का वीडियो बना रही थी. अब इस मामले में अदालत ने पिता को 6 महीने जेल की सजा सुनाई है.

7 साल की बेटी बना रही थी वीडियो

40 वर्षीय पिता अपने 9 साल के बेटे से इस बात पर नाराज था कि उसने उससे झूठ बोला था. इसी बात को लेकर उसने बच्चे को अजीब और अपमानजनक सजा देने का फैसला किया. पिता ने बेटे को अपने सारे कपड़े उतारने का तालिबानी हुक्म दिया. इसके बाद उसे 8वीं मंजिल पर मौजूद अपने फ्लैट से लिफ्ट के जरिए ग्राउंड फ्लोर तक जाने और फिर वापस आने के लिए कहा. इस दौरान बच्चा पूरी तरह निर्वस्त्र था. पिता ने अपनी 7 साल की बेटी को इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने की जिम्मेदारी भी दी.

यह भी पढ़ें: कॉफी पीते-पीते कॉलेज उड़ाने का प्लान: Claude AI से बम बनाने की जानकारी मांग रहा था पाकिस्तानी छात्र; FBI के अलर्ट पर लाहौर में गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि बच्चा जब लिफ्ट से नीचे जा रहा था, तो उस समय उसमें दो अन्य लोग भी सवार हो गए. इस तरह अनजान लोगों ने भी बच्चे को इस अपमानजनक स्थिति में देखा. एक पिता की तरफ से दी गई इस सजा ने बच्चे को न सिर्फ पब्लिकली शर्मिंदगी का सामना पड़ा, बल्कि उसके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाला.

बेटी के साथ भी की मारपीट

मामला सिर्फ बेटे तक सीमित नहीं है, इस घटना के करीब एक महीने बाद पिता ने चांगी एयरपोर्ट पर अपनी 7 साल की बेटी के साथ भी मारपीट की. दरअसल, बच्ची को उल्टी हो गई थी और वह इसकी वजह नहीं बता पा रही थी. इस पर पिता ने उसे थप्पड़ मारे और मुक्के से भी हमला किया.

अदालत ने सुनाई 6 महीने की जेल

मामले की सुनवाई के दौरान पिता ने बच्चों के साथ दुर्व्यवहार से जुड़े आरोप स्वीकार कर लिए. सरकारी वकील ने आरोपी के लिए 9 महीने की जेल की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उसे 6 महीने की सजा सुनाई. जज एडी थाम ने कहा कि इस घटना से बच्चे को वास्तविक भावनात्मक नुकसान पहुंचा है. अदालत ने इस बात को भी गंभीरता से लिया कि पिता ने अपनी छोटी बेटी को भाई के अपमानजनक अनुभव की रिकॉर्डिंग करने के लिए कहा था. आरोपी को 15,000 सिंगापुर डॉलर के मुचलके पर रिहा किया गया है. उसे 1 दिसंबर से अपनी जेल की सजा काटनी होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES