App

लालच के दलदल में समाई सांस, हर तरफ लाश! सोने की अवैध खदान ढहने से 14 की मौत, शहर में पसरा मातम

कोलंबिया में भूस्खलन के बाद एक अवैध सोने की खदान ढह गई. इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की जान गई है. हादसे में सात लोगों की जान गई है. हादसे के बाद कुछ घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. अधिकारियों ने कहा कि अब कोई भी मजदूर अंदर काम नहीं फंसा है.

लालच के दलदल में समाई सांस, हर तरफ लाश! सोने की अवैध खदान ढहने से 14 की मौत, शहर में पसरा मातम
Image Credit: कोलंबिया में खदान ढहने से बड़ा हादसा

दक्षिण कोलंबिया से एक बड़े हादसे की जानकारी सामने आई है. यहां पर एक अवैध सोने की खदान के ढहने से कम से कम 14 लोगों की जान गई. हादसे में 7 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है.

दरअसल, ये हादसा इक्वाडोर की सीमा के पास का बताया जाता है, जहां पर अवैध खनन के गढ़ नारिनो में सशस्त्र समूह अवैध सोने के व्यापार के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी और जबरन वसूली की करने की जानकारी सामने आती रही है. इस घटना के बाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि लोगों और एक बैकहो मशीन को खदान से शवों को निकालकर पास की नदी में एक डोंगी में ले जाते हुए नजर आ रही है.

हादसे में 14 की मौत और कई घायल

हादसे के बाद नारिनो के शांति और सुरक्षा सचिव एलेक्स गोंजालेज ने स्थानीय मीडिया आउटलेट को मृतकों की संख्या बताई और कहा कि हादसे में 14 लोगों की जान गई है और 7 लोग घायल हैं. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू का काम पूरा कर लिया गया है. अब किसी के खदान में दबे होने की संभावना न के बराबर है.

वहीं, इस हादसे पर राज्यपाल कार्यालय की ओर से बताया गया कि भूभाग और आपराधिक समूहों की मौजूदगी के कारण बचाव दल को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. समाचार एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि समुदायों के पास इन बेहद जोखिम भरे कामों के अलावा कोई अन्य आर्थिक विकल्प नहीं है. पारंपरिक छोटे पैमाने का खनन लगभग गायब हो चुका है.

कोलंबिया में होती खदान दुर्घटनाएं

कोलंबिया में खदना दुर्घटनाओं होती रही हैं. बताया जाता है कि कोलंबिया में कई अवैध खदानों से सोना निकालने का काम किया जाता है, जो अनियित स्थलों पर हैं. जानकारी दें कि जिस नगरपालिका में सोमवार (20 अक्टूबर) को खदान ढह गई, वहां के स्थानीय लोगों ने बताया है कि सशस्त्र समूहों द्वारा सुरक्षा बलों और प्रतिद्वंद्वी संगठनों के साथ मिलीभगत करने या सोना चुराने के संदेह में चुनिंदा हत्याएं की जा रही हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More