SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जान देने के लिए तैयार रहें सैनिक... हूती हमलों के बाद सऊदी के ग्रैंड मुफ्ती की अपील, PAK-तुर्किए के साथ बैठक करेंगे MBS

Saudi Arabia Mecca Pact Meeting: सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों के हमले के बाद मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट के तहत तुर्किए और पाकिस्तान के साथ हाई लेवल की बैठक की है. इस बैठक में सऊदी इस जंग से निपटने का रास्ता खोजने की कोशिश करेगा.

Written By Shruti Kaul
Published: Sep 25, 2026, 02:12 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 02:16 PM IST
Join

Saudi Arabia Houthi Attack: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद से सऊदी अरब में हलचल मची है. दोनों के बीच लगातार जंग बढ़ती हुई नजर आ हरही है. इसको लेकर तुर्किए, पाकिस्तान और सऊदी एर हाई लेवल मीटिंग करने वाले हैं. यह बैठक मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट के तहत होगी, जिसमें सऊदी को हूती हमलों से बचाने की कोशिशों या तरीकों पर चर्चा की जाएगी.  

तनाव के बीच  सऊदी के ग्रैंड मुफ्ती शेख सालेह बिन फौजान अल-फौजान ने अपने सैनिकों से हूतियों के खिलाफ जंग में जान तक देने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है.  

हूती के खिलाफ मक्का पैक्ट की बैठक


बैठक को लेकर गुरुवार ( 24 सितंबर 2026) को सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान, पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार और तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान के बीच हुई बैठक के बाद घोषणा की गई. अपने बयान में मंत्रियों ने मक्का और सऊदी अरब में आम नागरिकों और आर्थिक सुविधाओं पर हुए हमलों की निंदा की. नेताओं ने UN चार्टर के आर्टिकल 51 के तहत सऊदी अरब के अपनी रक्षा करने के अधिकार का भी समर्थन किया. बैठक में मौजूद तीनों अधिकारियों ने क्षेत्रीय स्थिरता, मैराइन नेविगेशन की आजादी और तनाव कम करने समेत शांतिपूर्ण समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर चर्चा की.

'जंग में जान देने के लिए तैयार रहें...'


इसके अलावा सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती शेख सालेह बिन फौजान अल-फौजान ने भी अपने सैनिकों से कहा कि वे हूती विद्रोहियों के साथ जंग में अपनी जान देने के लिए तैयार रहें. उनकी ओर से यह अपील ऐसे समय पर की गई है, जब हूतियों ने सऊदी पर ड्रोन-मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं. गुरुवार ( 24 सितंबर 2026) को हूतियों ने सऊदी अरब के कई ठिकाों पर दर्जनों मिसाइलों- ड्रोन दागने का दावा किया था, जबकि सऊदी ने खुद पर हुए हमलों में से 6 बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने की बाच कही. मक्का, यनबू और जेद्दा जैसे बड़े शहरों में भी हमले के चलते इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया था.    

कैसे सहयोग करेंगे तुर्किए-पाक? 


बता दें कि तुर्किए, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने बीते अगस्त 2026 में मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे. समझौते के तहत किसी भी एक देश पर हमला इन तीनों देशों पर भी हमला माना जाएगा. ऐसे में हूती की ओर से किए गए हमलों के बाद इस मीटिंग को बेहद अहम माना जा रहा है. हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि तुर्किए और पाकिस्तान इसमें किस तरह सहयोग करेंगे. दोनों देश सऊदी अरब के लिए मिलिट्री कार्रवाई करेंगे या किसी दूसरी तरह मदद पहुंचाएंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES