SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पुतिन ने समुद्र में खेला नया दांव: कांटे की टक्कर देगा ये खूंखार शिकारी; कैसे दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगी न्यूक्लियर सबमरीन?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश में एक नई न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन 'पर्म' का अनावरण किया है. उन्होंने कहा कि साल 2030 तक रूस अपने बेड़े में 5 और ऐसी पनडुब्बियां शामिल करेगा. इसमें यासेन एम क्लास की 3 पनडुब्बियां शामिल हैं.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 28, 2026, 09:30 IST | Updated: Nov 28, 2026, 09:42 IST
Join

Russia New Nuclear Powered Submarine: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार ( 27 नवंबर 2026) को उत्तर-पश्चिमी शहर सेवेरोडविंस्क में देश की नई न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन 'पर्म' के ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लिया. रूसी राष्ट्रपति ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि रूस दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है, जो इतनी शक्तिशाली परमाणु पनडुब्बियां बनाने में सक्षम हैं.

पुतिन ने अपने इस नए हथियार को वैश्विक लेवल पर सबसे ज्यादा महत्व रखने वाला हथियार बताया. न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन 'पर्म' यासेन-एम क्लास की पांचवीं परमाणु-संचालित पनडुब्बी है. यह पिछले 6 सालों में रूस के बेड़े में शामिल हुई है.    

न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन बना रहा रूस

पुतिन ने यह भी बताया कि साल 2030 तक रूसी नौसेना को 5 और मिसाइल ले जाने वाली सबमरीन सौंपी जाएंगी, जिनमें यासेन एम क्लास की 3 सबमरीन होंगी. उन्होंने कहा,'हम अपनी नौसेना, जिसमें हमारी सबमरीन आर्मी भी शामिल है उसे विकसित और बेहतर बनाना जारी रखेंगे. हमारी योजनाओं के मुताबिक, सेवमाश शिपयार्ड में कई तरह की न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन का प्रोडक्शन चल रहा है. साल 2030 तक नौसेना को 5 मिसाइल ले जाने वाली सबमरीन सौंपी जाएंगी, जिनमें यासेन एम क्लास की 3 पनडुब्बियां शामिल हैं.'   

ये भी पढ़ें- यूक्रेन युद्ध का असर अब आपकी रसोई तक! अनाज और तेल की सप्लाई पर जेलेंस्की की चेतावनी, भारत ने UN में जताई गंभीर चिंता

रूस के लिए क्यों बढ़ी परमाणु हथियारों की अहमियत?

पुतिन की सेवेरोडविंस्क यात्रा के बीच क्रेमलिन के प्रतिनिधि और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने अपने देश में परमाणु हथियारों की अहमियत पर जोर दिया. 'UNN' की रिपोर्ट के मुताबिक, पेस्कोव ने कहा कि रूस दुश्मनों से घिरा हुआ है. ऐसे में परमाणु हथियार ही उसकी सुरक्षा की मुख्य गारंटी हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए रूस की न्यूक्लियर फोर्स हर दिन अपनी अहमियत साबित कर रही है. पेस्कोव का यह बयान पुतिन की सेवेरोडविंस्क यात्रा के दौरान आया.  

रूस की अमेरिका को चेतावनी

रूसी सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने इस हफ्ते की शुरुआत में चेतावनी दी कि अगर पश्चिमी देश यूक्रेन को मास डिस्ट्रक्शन के वेपन देते हैं, तो रूस पहले परमाणु हमला कर सकता है. वहीं, अक्टूबर 2026 में पुतिन ने खुद धमकी दी थी कि अगर कलिनिनग्राद क्षेत्र या रूस के अन्य इलाकों पर हमला होता है, तो वे अपने पास मौजूद सभी हथियारों का इस्तेमाल करेंगे. वहीं, इससे एक दिन पहले अमेरिका के विशेष दूत जेरेड कुशनर ने बताया कि अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान पुतिन ने वाशिंगटन को भरोसा दिलाया कि उनका यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने का कोई इरादा नहीं है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES