दुनिया का सबसे बुजुर्ग कछुआ: क्या इंसान भी जी सकेंगे 194 साल? PM मोदी से मिले 'जोनाथन' पर वैज्ञानिकों की रिसर्च
Jonathan Tortoise Research: पीएम मोदी बीते महीनों सेशेल्स की यात्रा में जिस कछुए से मिले थे. उसकी उम्र को लेकर अब रिसर्च की जा रही है. गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज इस कछुए की उम्र 194 है.
Jonathan Tortoise : अफ्रीकी देश सेशेल्स के विशाल कछुए जोनाथन को दुनिया का सबसे बूढ़ा जीव कहा जाता है. 1832 में पैदा हुए इस जीव की उम्र 194 साल है. वैज्ञानिकों को इस कछुए की लंबी उम्र के रहस्यों को लेकर संभावित सुराग मिले हैं. रिसर्चर्स का कहना है कि इसके परिणाम भविष्य में मनुष्यों में उम्र से संबंधित सेल्यूलर डिक्लाइन को धीमा करके नया ट्रीटमेंट डेवलप करने में मदद मिल सकती है.
जोनाथान दक्षिण महासागर में सेशेल्स आईलैंड का मूल निवासी है. यह एल्डब्रा जाएंट प्रजाति का है, जो अपना अधिकतर जीवन साउथ अटलांटिक आइलैंड सेंट हेलेना पर बिताते हैं. इस प्रजाति के जीव एक सदी से भी ज्यादा समय तक जीवित रह सकते हैं. जोनाथन भी जल्द 200 साल का होने वाला है. बता दें कि पीएम मोदी ने जून 2026 में सेशेल्स की अपनी यात्रा के दौरान सेशेल्स नेशनल बॉटेनिकल गार्डन में जोनाथान से मुलाकात की थी.
क्या है लंबी उम्र का राज?
'जर्नल साइंस एडवांसेज' में पब्लिश एक नई स्टडी के मुताबिक, इन जीवों की लंबी उम्र का राज ये हो सकता है कि वे बेहद धीरे-धीरे जीते हैं. UK स्थित 'कैंब्रिज यूनिवर्सिटी' के फेलो और रिसर्च के को-राइटर जस्टिन गेर्लाच ने रिसर्च को लेकर कहा,' हमेशा से यही माना जाता रहा है कि उनका मेटाबॉलिक रेट हमारे मुकाबले बेहद कम होता है यानी सेल्स के अंदर होने वाली प्रक्रियाएं धीमी होती हैं, इसलिए केमिकल रिएक्शंस कम होती हैं. परिणामस्वरूप सेल्स और DNA को कम नुकसान होता है.'
अबतक कैसे जीवित है जोनाथन?
गेर्लाच और उनके सहयोगियों ने जोनाथन के जीनोम यानी पूरे DNA सेट और उसके एपिजीनोम (जीन को एक्टिव और इनएक्टिव करने वाले फैक्टर्स) की जांच करके इनका का परीक्षण किया. इस दौरान रिसर्चर्स ने 287 जीन वेरिएंट पाए, जो समय के साथ होने वाले सेल्यूलर डैमेज से जानवर की रक्षा करते हैं.
गेर्लाच ने कहा की जोनाथन के पास कुछ ऐसे जीन हैं, जो DNA की मरम्मत और सूजन को कम करने के लिए बेहद अच्छे हैं. उन्होंने कहा कि एनालिसिस करके पता चलता है कि जोनाथन बुढ़ापे में भी सही जीन को सही स्तर पर व्यक्त करना जारी रख सकता है. गेर्लाच ने कहा कि मनुष्यों समेत अधिकतर अन्य जानवरों में यह प्रक्रिया आमतौर पर बहुत पहले ही ब्लॉक होने लगती है.
जोनाथन की तरह इंसानों की भी बढ़ सकती है उम्र?
गेर्लाच ने जोनाथन की लंबी उम्र को लेकर कहा कि इंसानों के शरीर में सेल्स गलत तरीके से काम करने लगती हैं, जिससे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा रहता है, लेकिन जोनाथन के पास बेहद छोटे जानवर की तरह जेनेटिक कंट्रोल है. उन्होंने कहा,' हमें नहीं पता कि ऐसा क्यों है. यह असाधारण है या वास्तव में विशाल कछुओं का यही स्वभाव होता है, लेकिन इसका मतलब यह जरूर है कि उनकी उम्र के हिसाब से उनका शरीर इंसानों के मुकाबले ज्यादा हेल्दी है.'