App

पुतिन का ‘लेमन लव’: ताजिकिस्तान में नाश्ते की टेबल पर दिखा दिलचस्प नजारा, वायरल हुआ मोमेंट

ताजिकिस्तान दौरे पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा, जब वह बैठक के दौरान नींबू को सूंघते नजर आए. इसे देखकर सोशल मीडिया पर पुतिन की फिटनेस और फ्रेशनेस की बातें होने लगीं. हालांकि, इस मुलाकात का असली एजेंडा रूस-ताजिकिस्तान सुरक्षा, सैन्य सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत था.

पुतिन का ‘लेमन लव’: ताजिकिस्तान में नाश्ते की टेबल पर दिखा दिलचस्प नजारा, वायरल हुआ मोमेंट

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फिटनेस की दुनिया दीवानी है. 73 की उम्र में भी वो 23 साल के युवा की तरह एकदम हेल्दी और फिट दिखते हैं. यूं तो उनके खान-पान में दुनियाभर का हर विटामिन मौजूद होता होगा, लेकिन हाल ही में हुई एक मीटिंग में विटामिन-C से उनका खास प्रेम देखने को मिला. हाल ही में चीन में तीन वैश्विक महाशक्तियों की पहली त्रिपश्रीय मुलाकात के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक कामकाजी दौरे पर ताजिकिस्तान पहुंचे. चीनी शहर शेनझेन में शी और ट्रम्प के साथ त्रिपक्षीय बातचीत के बाद, राष्ट्रपति पुतिन ने दुशान्बे में ताजिक नेता इमोमाली रहमान से मुलाकात की. 

दुशान्बे में औपचारिक बातचीत के एक दौर के बाद, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ताजिक राष्ट्रपति इमोमाली रहमान एक गोल्फ कार्ट में बैठकर नाश्ता करने गए. ब्रेकाफास्ट के दौरान हुई मीटिंग में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. इस मीटिंग में पुतिन का 'लेमन' लव देखने को मिला.

पुतिन का 'लेमन लव'

राजधानी दुशान्बे में ताजिक राष्ट्रपति इमोमाली रहमान के साथ चर्चा के दौरान, पुतिन ने अपने पास रखी फलों की प्लेटों को छोड़कर, थोड़ी दूर रखी प्लेटों से फल चुने. पुतिन ने एक नींबू उठाया तो उसे देखते ही रह गए. उन्होंने उसकी खुशबू सूंघकर मानो उन्होंने अपनी थकान मिटाकर खुद को रिफ्रेश और रिचार्ज कर लिया.

पुतिन का ये अंदाज कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कई लोग इसे दोनों नेताओं के बीच सहज और दोस्ताना माहौल की तस्वीर बता रहे हैं. 

ताजिक नींबू की खासियत

ताजिक नींबू दुनिया भर में अपनी क्वालिटी के लिए मशहूर हैं. सोवियत दौर में विकसित ये नींबू आज ताजिकिस्तान की पहचान बन चुके हैं. रूस इनके सबसे बड़े खरीदारों में शामिल है.

रूस को हजारों टन नींबू निर्यात

आंकड़ों के मुताबिक साल 2024 में ताजिकिस्तान ने रूस को दो हजार टन से ज्यादा नींबू निर्यात किए. 2025, 2026 में ये आंकड़ा और बढ़ने का अनुमान लगाया गया था. यही वजह है कि ये फल दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों का भी अहम प्रतीक माना जाता है.

मुलाकात हुई, क्या बात हुई?

आपको बताते चलें पुतिन, तजाकिस्तान के राष्ट्रपति रहमान के निमंत्रण पर, APEC शिखर सम्मेलन के बाद दुशान्बे पहुंचे थे. जहां ताजिक नेता ने अपने रूसी समकक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने देश में रूसी सैन्य अड्डे के संचालन और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की. माना गया कि इस दौरान पुतिन ने एपेक समिट के नतीजों के बारे में तजाकिस्तान के राष्ट्रपति रहमान को जानकारी दी.

चलते समय रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ये भी कहा कि ताजिक राष्ट्रपति के साथ उनकी यह मुलाकात क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर चर्चा करने का एक महान अवसर थी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More