SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UN में गरजी भारत की बेटी : कौन हैं पेटल गहलोत, पहले भी पाकिस्तान को फटकारा, इस बार भी निकाल दी हेकड़ी

भारत की UN में फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने लगातार दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को करारा जवाब दिया. आइए जानते है कि कौन हैं पेटल गहलोत?

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Sep 26, 2026, 11:13 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 11:58 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

भारत की बेटी पेटल गहलोत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के झूठे दावों का पर्दाफाश करते हुए संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की बखिया उधेल दी है. उन्होंने शरीफ पर 'आतंकवाद' का महिमामंडन करके उसे पाकिस्तान की विदेश नीति के रूप में आगे बढ़ाने पर जमकर फटकार लगाई. उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवादी संगठनों को बचाने और झूठ फैलाने का आरोप लगाया. आपको बताते चलें कि पेटल ने 2025 में भी यूएनजीए की मीटिंग से राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान की ली करतूतों का पर्दाफाश कर दिया था.

बेबाक और हाजिरजवाब भारतीय डिप्लोमैट

भारत की ओर से पाकिस्तान को करारा जवाब देने वाली  पेटल गहलोत ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से लेकर आतंकवाद तक, हर बड़े मोर्चे पर घेरा. 

34 साल की पेटल गहलोत भारतीय विदेश सेवा की करियर डिप्लोमैट हैं, जो फिलहाल न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं.

संगीत का शौक और दिल्ली-मुंबई से पढ़ाई

दिल्ली में जन्मीं पेटल यूपीएससी परीक्षा पास करके 2015 में IFS सेवा में चयनित हुईं. यानी विदेश मंत्रालय में राजनयिक बनने के साथ ही पेटल के करियर की गौरवशाली शुरुआत हुई. 

यूनाइटेड नेशन्स में पोस्टिंग से पहले, गहलोत ने जून 2020 से जुलाई 2023 तक विदेश मंत्रालय के यूरोपीय पश्चिम प्रभाग में अवर सचिव के रूप में कार्य किया. उसी दौरान वो फ्रांस और सैन फ्रांसिस्को में भारत के मिशनों में भी तैनात रहीं.

पेटल को संगीत का शौक है. वो बहुत अच्छा गिटार बजाती हैं. उनके संगीत प्रेमी होने की बानगी खुद देखिए.

पेटल गहलोत संयुक्त राष्ट्र में भारत की सलाहकारों में से एक हैं. उन्हें जुलाई 2023 में UN में भारत के स्थायी मिशन में पहली सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो पेटल गहलोत ने मुंबई के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और फ्रेंच साहित्य में बीए किया है. उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, दिल्ली से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री भी की है. उनके पास दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री है. आगे चलकर उन्होंने अमेरिका के मोंटेरे में मिडिलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में भाषा व्याख्या और अनुवाद में मास्टर डिग्री हासिल की थी.

अपनी इसी काबिलियत के दम पर पेटल पाकिस्तानी हुक्मरानों और डिप्लोमेट्स को यूएन के मंच से मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES