SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भूकंप के झटके से दहला पेरू: 6.9 की तीव्रता से कांपी जमीन, घर छोड़ भागे लोग; कितनी हुई तबाही?

पेरू में शुक्रवार ( 20 नवंबर 2026) को बड़ा भूकंप आया. यह भूकंप जूनिन के एंडियन इलाके में आया. हालांकि, इसमें कुछ बड़े नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है. इससे पहले भी जूनिन में भूकंप के मामले सामने आ चुके हैं.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 21, 2026, 07:47 IST | Updated: Nov 21, 2026, 07:58 IST
Join

Peru Earthquake: सेंट्रल पेरू के एंडीज में शुक्रवार ( 20 नवंबर 2026) को खतरनाक भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.9 मैग्नीट्यूड मापी गई. 'अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे' ने बताया कि यह भूकंप लोकल टाइम के मुताबिक, शाम 7 बजे आया. भूकंप का सेंटर जूनिन से 34 किलोमीटर नॉर्थ एंडीज  में 108 किलोमीटर की गहराई पर था.  
पेरू के 'जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट' ने कहा कि भूकंप में किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. भूकंप के बाद लोग सड़कों पर निकल आए थे. 'जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट' के मुताबिक, भूकंप का झटका राजधानी लीमा में महसूस किया गया. यह भूकंप जूनिन के एंडियन इलाके में 129 किलोमीटर की गहराई पर आया.  

सबसे ज्यादा भूकंप वाले इलाके में स्थित पेरू

पेरू 'रिंग ऑफ फायर' के किनारे स्थित है यानी यह क्षेत्र प्रशांत महासागर के चारों तरफ फैली भूकंप और ज्वालामुखी की एक एक्टिव स्ट्रिप के बीच बसा हुआ है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं और ज्वालामुखी गतिविधियों का जोखिम रहता है. यहीं पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं. 

इस साल अगस्त 2026 में पेरू के एंडीज में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2 लोग घायल हुए थे. इस दौरान कई घर, हेल्थ सेंटर्स और स्कूल बुरी तरह डैमेज हो गए थे. उससे लगभग एक महीने पहले जूनिन इलाके में 5.5 मैग्नीट्यूड के भूकंप में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 30 घायल हो गए थे. पनामा में भी शुक्रवर ( 20 नवंबर 2026) को भायानक भूकंप आया था. यह इलाका भी 'रिंग ऑफ फायर' के किनारे स्थित है.      

ये भी पढ़ें- दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटर जेट, लेकिन दिमाग में 90 के दशक की तकनीक! 256 MB के मेमोरी कार्ड खोज रहा अमेरिका

भूकंप से नहीं हुआ कोई हताहत

भूकपं को लेकर जुनिन प्रांत के लोकल काउंसिल मेंबर विसेंट क्विस्पे ने लोकल ब्रॉडकास्टर 'RPP' को बताया कि उन्हें भूकंप के बाद किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. उन्होंने कहा,' अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है. यह पहली बार है जब इस इलाके में इतनी तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है.' जूनिन में मध्यम लेवल पर  माइनिंग ऑपरेशन होते हैं, जिसमें टोरोमोचो माइन भी शामिल है. यह पेरू की  सबसे बड़ी कॉपर माइन में से एक है. माइनिंग यहां की इकॉनमी का सबसे बड़ा हिस्सा है. वहीं, पेरू दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कॉपर प्रोड्यूसर है. US सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने कहा कि भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES