SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिर्फ सनातनियों को अनुमति...' पशुपतिनाथ मंदिर में मुस्लिम एंट्री पर भड़की हिंदू सम्राट सेना, याद आया सोनिया गांधी का वो मामला

पशुपतिनाथ मंदिर में केवल सनातनियों के प्रवेश की मांग को लेकर हिन्दू सम्राट सेना ने सख्त रुख अपनाया है. मंदिर में मुस्लिम व गैर-हिंदू प्रवेश पर उपजे विवाद के बीच सोनिया गांधी से जुड़ा ऐतिहासिक मामला फिर चर्चा में आ गया है. जानिए पूरा मामला.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Oct 06, 2026, 08:57 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 09:01 PM IST
Image Credit: पशुपतिनाथ मंदिर में मुस्लिमों के प्रवेश पर बवाल, हिंदू सम्राट सेना का प्रदर्शन; जानिए जब सोनिया गांधी की एंट्री पर भी लगा था बैन
Join

एक मुस्लिम युवक ने विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य परिसर में प्रवेश करके इसकी धार्मिक गरिमा और नियमों का उल्लंघन करते हुए एक टिकटॉक वीडियो बनाया है. 'हिंदू सम्राट सेना नेपाल' ने पशुपति क्षेत्र विकास कोष को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन मुस्लिम युवाओं के संवेदनशील क्षेत्र में प्रवेश का कड़ा विरोध किया गया है, जहां गैर-हिंदू धार्मिक लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है. कोष ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और दोषी मुस्लिम युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के साइबर ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई है.

पशुपतिनाथ मंदिर में गैर-हिंदुओं का प्रवेश सख्त वर्जित है. यहां तक कि प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था, मुस्लिम युवा मंदिर परिसर में घुसने और टिकटॉक वीडियो बनाने में कामयाब रहे. इन वीडियो को ट्विटर पर @priyankashimzyan143 और @priyanka8389 ने शेयर किया है. पशुपतिनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था भी रहती है. इसके बावजूद मुस्लिम युवक के परिसर के भीतर पहुंचने और वीडियो बनाने का दावा किया गया है.

जब सोनिया गांधी की एंट्री पर भी लगा था बैन

साल 1988 में राजीव गांधी सोनिया गांधी के साथ नेपाल दौरे पर गए थे. तब राजीव गांधी के नेपाल के राजा बिक्रम सिंह के साथ काफी अच्छे संबंध थे. ऐसे में राजीव गांधी सपरिवार पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जाना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने बिक्रम सिंह के साथ बात भी की थी. इसके बावजूद भी सोनिया गांधी को मंदिर में एंट्री से बैन कर दिया गया था. दरअसल पशुपतिनाथ मंदिर में गैर हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित है. ऐसे में इस मामले में नेपाल के राजा बिक्रम सिंह भी राजीव गांधी की मदद नहीं कर पाए और मंदिर के पुजारियों को आदेश देने में असमर्थता जताई. इसके बाद वो बिना दर्शन किए ही भारत वापस लौट आए.

राजीव गांधी ने खुद को अपमानित महसूस किया

उस समय नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थिति पशुपतिनाथ मंदिर के प्रबंधन में राजा बिक्रम सिंह की पत्नी और नेपाल की तत्कालीन महारानी ऐशवर्या का काफी दखल रहता था और उन्हें भी गैर-हिंदुओं के मंदिर में प्रवेश पर आपत्ति थी. राजीव गांधी के राजा बिक्रम सिंह से आग्रह किए जाने के बाद भी जब सोनिया के साथ उनके परिवार को मंदिर में एंट्री नहीं मिली थी तब ऐसा माना जाता है कि राजीव गांधी ने इसे अपने अपमान के तौर पर लिया था और वो मंदिर में पूजा अर्चना किए बिना ही भारत वापस लौट गए थे.  

भारत ने लगाई नेपाल पर नाकेबंदी

इसके बाद ही भारत की ओर से नेपाल पर नाकाबंदी लगा दी गई, राजीव गांधी के इस एक्शन को पशुपतिनाथ मंदिर में सोनिया गांधी को प्रवेश नहीं मिलने पर बदले के तौर पर देखा गया. हालांकि, ऐसा भी माना गया कि इस नाकाबंदी के पीछे की वजह नेपाल द्वारा चीन से विमानभेदी तोपों और अन्य हथियारों की खरीद भी रहा था.

यह भी पढ़ेंः होठ नीले पड़ गए, नब्ज थमने लगी... स्मित मच्छार की जान बचाने के लिए 45 मिनट तक लड़ता रहा इजरायली डॉक्टर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES