SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ड्रैगन की उड़ान में पाकिस्तान की एंट्री: चीन के स्पेस स्टेशन मिशन में शामिल हुआ पहला पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट

अंतरिक्ष की ऊंचाइयों पर चीन ने एक नया इतिहास रच दिया है. चीनी स्पेस मिशन का हिस्सा बनने वाले पहले विदेशी पाकिस्तान के 2 अंतरिक्ष यात्री बने हैं.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Nov 07, 2026, 04:18 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 04:31 PM IST
Image Credit: चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचेगा पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट बनेगा पहला विदेशी यात्री
Join

चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन 'तियांगोंग' (Tiangong) पर पहली बार किसी विदेशी नागरिक को भेजने जा रहा है. चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (CMSA) ने शनिवार को घोषणा की कि पाकिस्तान का एक अंतरिक्ष यात्री उनके अगले अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा बनेगा. यह पहला मौका होगा जब कोई गैर-चीनी नागरिक चीन के इस हाई-टेक अंतरिक्ष स्टेशन पर कदम रखेगा.

चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री 'Shenzhou-24' क्रू के साथ अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगे. हालांकि, उड़ान की सटीक तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह मिशन इसी साल (2026) के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा. यह अंतरिक्ष यात्री एक 'पेलोड स्पेशलिस्ट' के रूप में मिशन में शामिल होंगे. वे कुछ समय के लिए कक्षा में रहकर एक संक्षिप्त रिसर्च मिशन पूरा करेंगे और फिर मई में तियांगोंग स्टेशन पर पहुंचे 'शेंझोउ-23' अंतरिक्ष यान के जरिए वापस पृथ्वी पर लौटेंगे.

कौन हैं वे दो पाकिस्तानी नाम जो इस रेस में हैं?

चीन की एजेंसी ने फिलहाल उस अंतरिक्ष यात्री के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है जो इस उड़ान में शामिल होगा. हालांकि, अप्रैल में यह जानकारी दी गई थी कि पाकिस्तान के मोहम्मद जीशान अली और खुर्रम दाऊद का चयन चीन में ट्रेनिंग के लिए किया गया है. इन्हीं दोनों में से किसी एक को इस ऐतिहासिक यात्रा का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ेंः कर्ज के दलदल में धंसा पाकिस्तान: कमाई का बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने में हो रहा खत्म, 135 अरब डॉलर के पार पहुंचा लोन

2025 में बनी थी इस मिशन की सहमति

चीन और पाकिस्तान के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में यह सहयोग नया नहीं है. फरवरी 2025 में दोनों देशों के बीच एक अहम समझौता हुआ था. इसके तहत चीनी सरकार ने पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया था. आधिकारिक चीनी समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रेनिंग के पूरा होने के बाद पाकिस्तानी यात्री आने वाले सालों में चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मिलकर छोटे अभियानों पर काम करेंगे.

अंतरिक्ष की दुनिया में चीन का बड़ा दांव

हाल के वर्षों में चीन ने अपने स्पेस प्रोग्राम में भारी-भरकम निवेश किया है. वह अंतरिक्ष की रेस में अमेरिका को सीधी चुनौती दे रहा है. चीन का लक्ष्य 2030 तक चांद पर अपने अंतरिक्ष यात्रियों को उतारना है, और तियांगोंग स्पेस स्टेशन इस दिशा में एक बड़ा कदम है.

पाकिस्तान और चीन के मजबूत रिश्ते

चीन और पाकिस्तान एक-दूसरे को "हर मौसम का दोस्त" मानते हैं. चीन, पाकिस्तान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और प्रमुख विदेशी निवेशक भी है. ऐसे में अंतरिक्ष के क्षेत्र में यह कदम दोनों देशों के रणनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर ले जाता है.

यह भी पढ़ेंः  भारत से बैर पड़ा महंगा, पाकिस्तान को 40 अरब डॉलर का झटका! अब जमकर आंसू बहा रहा 'जिन्नालैंड'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES