SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फौजियों की ड्यूटी को पाकिस्तान अफसर ने बताया जिहाद, बोले- ये नौकरी नहीं, अल्लाह की दी हुई जिम्मेदारी है

पाकिस्तान में फ्रंटियर कोर के मेजर जनरल राव इमरान सरताज ने अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा कि फौजियों की सर्विस ड्यूटी नहीं होती, बल्कि ये 'जिहाद' होता है. उन्होंने कहा कि फौजी लीडरशिप इसे अल्लाह की सौंपी हुई ड्यूटी मानती है.

Written By Rachit Kumar
Published: Nov 10, 2026, 11:16 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 11:58 AM IST
Image Credit: पाकिस्तान के अफसर ने बड़ा बयान दिया है.
Join

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में तैनात फ्रंटियर कोर के महानिरीक्षक मेजर जनरल राव इमरान सरताज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में इमरान सरताज ने फौजियों की सर्विस को आम सरकारी नौकरी या सिर्फ ड्यूटी ना मानते हुए इसे 'जिहाद' बताया है. उन्होंने कहा कि फौज और उसकी लीडरशिप इस जिम्मेदारी को अल्लाह की सौंपी गई ड्यूटी मानती है. सरताज के अनुसार, जिसे लोग जॉब कहते हैं, वह केवल नौकरी नहीं बल्कि जिहाद है.उन्होंने यह भी कहा कि वर्दी पहनना उनकी किस्मत में लिखा था और यह केवल पेशेवर जिम्मेदारी नहीं है. पाकिस्तान की इज्जत और पहचान के लिए वे हमेशा खड़े रहेंगे.

धर्म के नाम पर सैनिकों को प्रेरित करती है सेना

अगर आप किसी भी लोकतांत्रिक देश का इतिहास उठाकर देखेंगे तो पाएंगे कि वहां की सेना कानून, संविधान और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होती है. लेकिन, पाकिस्तान की बात अलग है. अपनी नाकामियों को छिपाने के साथ-साथ सैनिकों के भीतर धार्मिक कट्टरवाद बनाए रखने के लिए पाकिस्तानी सेना मजहब की राह अख्तियार करती है. अकसर पाकिस्तानी सैनिकों के बयान सामने आते रहते हैं, जिससे यह जाहिर होता है कि सैना वहां कानूनी और संविधान से भी ऊपर है. आलोचक कहते हैं कि पाकिस्तान की सेना अपने सिस्टम का इस्तेमाल करके सियासी और समारिक मकसद को पूरा करने के लिए हथियार के तौर पर धर्म को इस्तेमाल करती है.

अब अगर सरताज के बयान को ही देखें तो उससे कट्टर धार्मिक सोच और पाकिस्तानी सेना पर सवाल खड़े होते हैं. आलोचकों का तो यहां तक मानना है कि ऐसे बयानों के जरिए सेना धार्मिक आधार पर अपने जवानों को प्रेरित करने के प्रयास करती है.

बलूचिस्तान में जुल्म करती है फ्रंटियर कोर

बता दें कि अकसर बलूचिस्तान में अवाम पर जुल्म होने की खबरें सामने आती रही हैं. राव इमरान सरताज जिस फ्रंटियर कोर का हिस्सा हैं, उसी फोर्स पर मानवाधिकारों के हनन और मिलिट्री एक्शन और जुल्म के आरोप लगते रहे हैं. यही फ्रंटियर कोर बलूचिस्तान में लोगों के गुस्से को दबाने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाती है.

राव इमरान सरताज अपने बयान में आगे कहते हैं कि 'जान सदका-ए-माल है और इज्जत सदका-ए-जान है'. आज के दौर में पाकिस्तान बुरी तरह आंतरिक असंतोष, आर्थिक संकट, महंगाई-बेरोजगारी और आतंकवाद को पालने के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घिरा हुआ है. पाकिस्तान के हुक्मरान आए दिन कहीं ना कहीं किसी ना किसी देश के आगे झोली फैलाकर कर्ज की भीख मांगते हुए नजर आ जाते हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES