PAK का बंटाधार: बलूचिस्तान में मुनीर आर्मी पर ‘रिमोट वार’, बटन दबाते ही उड़ी गाड़ी; मेजर समेत 7 मौतों का BLA का दावा
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना की एक गाड़ी को IED ब्लास्ट करके उड़ा दिया गया. उस गाड़ी में सवार मेजर वजाहत वहीद समेत 7 लोगों की मौत का दावा बलूच लिबरेशन आर्मी ने किया है. हालांकि, पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर या पाक सेना के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आजादी की मांग के लिए क्रांति का दावा दशकों से किया जा रहा है. लेकिन ऐसा लगता है कि बीते कुछ सालों में बलूचों ने पाकिस्तान को जितना दर्द दिया है, उसे सहना पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर और इस्लामाबाद के हुक्मरानों को आसान नहीं होगा. ताजा मामले में बलोचिस्तान में एक्टिव बलोच लड़ाकों की बीएलए ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला करके ग्वादर के पसनी इलाके में मेजर वजाहत समेत सेना के 7 जवानों को ढेर करने का दावा किया है. बलोच लिबरेशन आर्मी ने इस आईईडी हमले की जिम्मेदारी भी ली है.
इस वारदात में मेजर की मौत की पुष्टि करते हुए पाकिस्तान फौज ने बयान जारी किया है. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने ग्वादर के शादी कौर और पसनी इलाकों तथा कलात जिले के जट्टकाबाद में कई ठिकानों पर आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद कई अभियान चलाए गए. इस दौरान चार आतंकवादियों को ढेर किया गया.
सर्च ऑपरेशन जारी
'डॉन' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सेना ने हमले के बाद लॉन्च हुए काउंटर ऑपरेशन बड़ी मात्रा में हेवी गन और गोला-बारूद भी बरामद करने का दावा किया गया है. ISPR ने बताया कि दूसरे अभियान में सुरक्षा बलों ने ग्वादर के शादि कौर और पसनी के सामान्य इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है. इस दौरान अभियान का नेतृत्व कर रहे लाहौर के निवासी 34 साल के मेजर वजाहत वहीद एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से किए गए हमले में मारे गए.
बयान में कहा गया, 'इलाके में मौजूद अन्य आतंकवादियों को खत्म करने के लिए तलाशी अभियान जारी रहेंगे. पाकिस्तान के हितों के लिए आतंकवाद-विरोधी अभियान तेज रफ्तार से जारी रहेंगे.
बीएलए की ताकत
बलोच लिबरेशन आर्मी एक सशस्त्र राष्ट्रवादी संगठन है, जो बलोचिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर स्वतंत्र बनाने की मांग कर रहा है. बीएलए के बयानों के मुताबिक, पाकिस्तानी सरकार बलोचिस्तान के संसाधनों का शोषण कर रही है, लेकिन स्थानीय लोगों को इसका फायदा नहीं मिलता, अपना हक मांगने पर उन्हें मार दिया दाता है. इसलिए वो पाकिस्तान की फौज को पीछे धकेलने के लिए की गई सैन्य कार्रवाई की अपनी आजादी की लड़ाई बताते हैं, जबकि पाकिस्तान और अमेरिका ने इसे आतंकी संगठन घोषित कर रखा है.
BLA का दावा है कि 2025 में उसने 521 हमले किए और 1060 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. 2026 में ये आंकड़ा और ज्यादा होने के बयान बलोच सैन्य लड़ाके दे चुके हैं.