जेनसन हुआंग की 'लव लाइफ' पर बवालः अब तीसरे अफेयर का हुआ खुलासा, Nvidia के शेयर धड़ाम
Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर काफी चर्चाओं में हैं. अमेरिकी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स का दावा है कि जेनसन के तीन लड़कियों के साथ रिश्ते थे. तीसरी लड़की भी Nvidia की कर्मचारी है.
Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर काफी चर्चाओं में हैं. चीनी जासूस एलिस हुआंग से संबंधों के कारण ना सिर्फ उनकी कुर्सी गई, बल्कि कंपनी को भी भारी नुकसान हुआ है. इस बीच जेनसन के तीसरे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी खुलासा हुआ है. चीनी जासूस एलिस हुआंग और Nvidia की हेल्थ केयर डिवीजन की वाइस प्रेसिडेंट किंबर्ली पॉवेल के बाद अब जेनसन के तीसरे लड़की के साथ भी संबंध सामने आए हैं. अमेरिकी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इसका खुलासा किया है. रॉयटर्स का दावा है कि जेनसन के तीन लड़कियों के साथ रिश्ते थे. तीसरी लड़की भी Nvidia की कर्मचारी है. हालांकि, उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है.
जेनसन ने CEO पद से इस्तीफा दिया
रॉयटर्स के मुताबिक, जेनसन की तीसरी प्रेमिका से संपर्क नहीं हो सका है. उधर, चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ करीबी संबंधों के चलते जेनसन को Nvidia के CEO पद से इस्तीफा देना पड़ा. जेनसन के इस्तीफे के साथ ही कंपनी ने कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके साथ ही कंपनी ने स्थायी सीईओ की तलाश भी शुरू कर दी है. वह अभी तक कंपनी की CFO थीं. Nvidia ने साफ कहा कि सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के बावजूद कोलेट CFO और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के पद पर बनी रहेंगी.
Nvidia के शेयरों में भारी गिरावट
वहीं, जेनसेन हुआंग के इस्तीफे की खबरों ने बाजार में हलचल मचा दी है. गुरुवार को जैसे ही अमेरिकी बाजार खुले, Nvidia के शेयरों में लगभग 13 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, इस एक दिन की गिरावट से कंपनी के मार्केट कैप में करीब 546 अरब डॉलर की भारी कमी आई है. जुलाई 2025 के बाद यह पहला मौका है, जब Nvidia का मार्केट कैप इस स्तर से नीचे फिसला है. Nvidia की फंडिंग पाने वाली क्लाउड कंपनी CoreWeave के शेयर 16.6 प्रतिशत तक लुढ़क गए हैं.
एलिस हुआंग को लेकर जांच जारी
वहीं, एलिस हुआंग के चीनी जासूस होने को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं. अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (ODNI) जे क्लेटन के करीबी अधिकारियों समेत कई लोगों ने एलिस हुआंग को 'चीनी जासूस' बताए जाने को पूरी तरह सही नहीं माना है. उन्होंने कहा कि इस मामले को काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. इतना ही नहीं केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) को भी अभी तक इसके कोई सबूत नहीं मिले हैं कि एलिस चीन के लिए काम कर रही थीं.