App

नार्वे की AI फौजः समंदर में उतारीं 3500 'किलर' लेजर पनडुब्बियां, किससे करेंगी जंग?

नार्वे ने अपने समंदर में AI टेक्नोलॉजी से संचालित 3500 से ज्यादा पनडुब्बियां उतार दी हैं. यह पनडुब्बियां 'समुद्री जूं' से करीब 112 मिलियन से ज्यादा सालमन मछलियों की सुरक्षा कर रही हैं. पनडुब्बी में लगे लेजर बीम से जूं का अंत हो जाता है.

नार्वे की AI फौजः समंदर में उतारीं 3500 'किलर' लेजर पनडुब्बियां, किससे करेंगी जंग?
Image Credit: समंदर ने समंदर में उतरीं 3500 AI पनडुब्बियां (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नार्वे ने इन दिनों में अपने समंदर में रोबोट्स की फौज उतार रखी है. AI टेक्नोलॉजी से संचालित 3500 से ज्यादा पनडुब्बियां नार्वे के समंदर की निगरानी कर रही हैं. यह पनडुब्बियां पूरी तरह से मानव-रहित हैं और पानी के अंदर सालमन मछलियों की हिफाजत करती हैं. दरअसल, नार्वे के समंदर में इन दिनों सालमन मछलियों पर एक अनजाना खतरा मंडरा रहा है. इस खतरे का नाम है 'समुद्री जूं'. सालमन मछलियों के लिए एक गंभीर और घातक परजीवी होता है. कई बार इस परजीवी के प्रहार से सालमन मछलियों की पूरी की पूरी कॉलोनी खत्म हो जाती है. इससे मछली पालकों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है. इस समस्या से बचने के लिए अब नार्वे के मछली पालक अब AI पनडुब्बियों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

सालमन मछलियों की पहरेदारी

ओस्लो स्थित 'स्टिंगरे मरीन सॉल्यूशंस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नार्वे के समंदर में इस वक्त 3,500 से ज्यादा पनडुब्बियां काम कर रही हैं, जो 112 मिलियन से ज्यादा सालमन मछलियों की सुरक्षा कर रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, यह पनडुब्बियां AI टेक्नोलॉजी से जुओं की पहचान करती हैं और उन्हें लेजर से नष्ट कर देती है.

समुद्री जुओं के खिलाफ हाइटेक लड़ाई

इससे पहले 'समुद्री जूं' को मारने के लिए मछली पालक केमिकल का इस्तेमाल करते थे. इसमें सालमन मछलियों को केमिकल वाले पानी से गुजारना पड़ता था. यह प्रक्रिया सालमन मछली के लिए भी खतरनाक होती थी. कभी-कभी इसमें मछली भी मर जाती थी. टॉम्स हार्डवेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुओं में प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित हो सकती है, जिससे खाद्य उत्पादन में विषाक्त पदार्थों का खतरा बढ़ जाता है.

बेहद खर्चीला है AI पनडुब्बियों का इस्तेमाल 

वहीं, नई टेक्नोलॉजी से सैल्मन मछली एकदम सुरक्षित रहती है. स्टिंगरे के मुताबिक, पिछले साल एक हजार से ज्यादा AI पनडुब्बियां पानी में उतारी गई थीं. इस तरह से इस क्षेत्र में AI के सबसे बड़े कमर्शियल रोलआउट में उभरकर सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, देश में सालमन मछलियों को पालने वाले 20 से 25 फीसदी किसान अब AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि, यह तरीका बेहद खर्चीला है. इस वजह से सभी मछली पालक इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More