SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नेपाल में अगले 48 घंटे भारी! उफान पर बागमती और विष्णुमती नदी, भूस्खलन से हाईवे बंद, 12 जिलों में हाई अलर्ट

नेपाल मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और मध्य नेपाल में शनिवार से बारिश थोड़ी थम सकती है, लेकिन पश्चिमी नेपाल में अगले 48 घंटे काफी जोखिम भरे रहेंगे.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Sep 25, 2026, 03:56 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 04:01 PM IST
Image Credit: पश्चिमी नेपाल में अगले 48 घंटे काफी जोखिम भरे रहने वाले हैं.
Join

नेपाल एक बार फिर चर्चा में है. पिछले दिनों वहां ग्लेशियर फटने के बाद अचानक आई बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई कि सब हैरान रह गए. इस आपदा में करीब 1500 मौतें हुई हैं, जबकि हजारों लोग एक महीने बाद भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है. इस बीच लोगों की परेशानी और बढ़ चुकी है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी दबाव के असर से नेपाल में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. पिछले 24 घंटों में पाल्पा के अर्घाले स्टेशन पर 187 मिमी से भी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है, वहीं कई पहाड़ी इलाकों में ठीक-ठाक से लेकर भारी बर्फबारी भी हुई है.

मूसलाधार बारिश की वजह से राजधानी काठमांडू की जीवनरेखा मानी जाने वाली बागमती और विष्णुमती नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते पृथ्वी और बीपी हाईवे समेत देश के मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं, जिससे काठमांडू का संपर्क शेष देश से लगभग कट गया है. मौसम विभाग ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का हाई अलर्ट जारी किया है.

पृथ्वी हाईवे, बीपी हाईवे और कांति लोकपथ बंद

लगातार बारिश की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हुआ है, जिससे काठमांडू को बाकी देश से जोड़ने वाले सभी बड़े रास्ते बंद हो गए हैं. पृथ्वी हाईवे, बीपी हाईवे और कांति लोकपथ पर भारी मलबा और पत्थर गिरने की वजह से गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है. सड़कें जाम होने की वजह से लंबी दूरी की सैकड़ों गाड़ियां, सामान से लदे ट्रक और मुसाफिर घंटों से बीच रास्ते में ही फंसे हुए हैं.

लगातार हो रही बारिश और गिरते पत्थरों की वजह से राहत काम में दिक्कत आ रही है. आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीमें रास्ते साफ करने में जुटी हैं. प्रशासन ने नदी किनारे और पानी भरे रास्तों पर जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है. पश्चिमी और मध्य नेपाल के कई इलाकों के लिए अगले 48 घंटे काफी जोखिम भरे बताए गए हैं.

12 जिलों में बाढ़ और फ्लैश फ्लड का बड़ा खतरा

12 जिलों को 'हाई रिस्क' जोन में रखा गया है. इनमें गोर्खा, लमजुंग, कास्की, मनांग, मुस्तांग, दांग, बांके, बर्दिया, सुर्खेत, दैलेख, कैलाली और कंचनपुर शामिल हैं. इन जिलों की छोटी-बड़ी सहायक नदियों में अचानक बाढ़ आने का बहुत ज्यादा खतरा है.

नेपाल में क्यों हो रही है इतनी बारिश?

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर पूरे नेपाल पर पड़ रहा है. ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होते हुए यह सिस्टम पश्चिमी और मध्य नेपाल पहुंचा है, जिसका सीधा असर नेपाल के पश्चिमी और मध्य इलाकों पर पड़ रहा है. मौसम वैज्ञानिक रोजन लामिछाने का कहना है कि अगले दो दिनों तक गंडकी, लुंबिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रांतों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मूसलाधार बारिश के खतरे को देखते हुए किसानों से अपील की गई है कि वे धान की कटाई जैसे खेती के काम अभी कुछ दिनों के लिए रोक दें.

ये भी पढ़ें:  चक्रवात 'अर्नब' ने मचाया तांडव: ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश से जनजीवन ठप, कई जिलों में स्कूल बंद, पुल-सड़कें डूबीं
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES