भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /Day of the Dead: भूतिया-कंकाल गेटअप में झूमते लोग, यहां मरे हुए लोगों को याद करने के रिवाज को देखने आती है दुनिया

Day of the Dead: भूतिया-कंकाल गेटअप में झूमते लोग, यहां मरे हुए लोगों को याद करने के रिवाज को देखने आती है दुनिया

Day Of The Dead Mexico: मेक्सिको में बड़े धूमधाम से 'डे ऑफ द डेड' यानी 'दिया दे मुर्तोस' का उत्सव मनाया गया. इस दौरान लोग अपने पूर्वजों को याद करते हुए सड़कों पर रंग-बिरंगे कपड़े और मेकअप लगाकर परेड करते हैं.

Written ByShruti Kaul
Published: Oct 26, 2026, 10:59 AM IST|Updated: Oct 26, 2026, 11:12 AM IST
joinshare
Day of the Dead: भूतिया-कंकाल गेटअप में झूमते लोग,  यहां मरे हुए लोगों को याद करने के रिवाज को देखने आती है दुनिया

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Day Of The Dead: मेक्सिको में इन दिनों मृतकों को याद करने का अनोखा उत्सव मनाया जा रहा है. इसे 'डे ऑफ द डेड' यानी 'दिया दे मुर्तोस' कहा जाता है. यहां सड़कों पर लोग रंग बिरंगे कपड़ों और मेकअप लगाकर परेड करने के लिए एक साथ इकट्ठा हुए. इसे मेक्सिको की सबसे खास परंपराओं में से एक माना जाता है.  

बता दें कि इस परेड में बाटुकाडा ड्रमर्स, डांसर्स और पारंपरिक वेदियों से सजे वाहन भी शामिल थे. इसमें हिस्सा लेने पहुंचे लोग ला कैट्रिना से प्रेरित खास पोशाकें पहने हुए थे और उनके चेहरों पर कंकाल जैसे डिजाइन बने थे. ला कैट्रिना 1910–1913 के बीच मेक्सिको के फेमस आर्टिस्ट होसे ग्वाडालूपे पोसाडा का फेमस कार्टून है, जिसमें महिला के एक कंकाल को बड़ी टोपी पहने दिखाया गया है.

'ला कैट्रिना' का महत्व 


'ला कैट्रिना' मेक्सिको में मृतकों की याद में मनाए जाने वाले वार्षिक उत्सव का एक प्रमुख प्रतीक बन गई है.  परेड में शामिल एमी अरोयो ने कहा,' यह हमारे दिवंगत अपनों को याद करने, हंसने और हमारे जीवित होने का आनंद लेने का एक तरीका है. यह उन लोगों के बीच एक पुल बनाने जैसा है, जो अब हमारे बीच नहीं हैं और हम जो अभी यहां मौजूद हैं.' 

मर्दे

अरोयो ने बताया कि जब यह जुलूस गुजरा तो बच्चों के चेहरों पर जो चमक दिखी वो बहुत खुशी और भावुक कर देने वाली थी.

दुनियाभर  से लोग आए देखने 


मेक्सिको में इस उत्सव को देखने के लिए कोस्टा रिका और चीन जैसे दूर-दराज देशों से भी लोग आए. कोस्टा रिका से आई एक टूरिस्ट कातिया ने कहा कि इस उत्सव में एक गहरा अर्थ छिपा है, जो उनके अपने देश में देखने को नहीं मिलता.

मुर्दे

 उन्होंने कहा कि हाल ही में अपने कई करीबी लोगों को खोने की वजह से इस परेड को देखना उनके लिए बहुत भावुक कर देने वाला अनुभव रहा. चीन से आए एक पर्यटक लियू बाइहान ने इसे एक रोमांचक और बेहद खास अनुभव बताया.      

मेक्सिको की सबसे महत्वपूर्ण संस्कृति


बता दें कि 'डे ऑफ द डेड' (Day of the Dead) हर साल 1 और 2 नवंबर को मनाया जाता है.  इसमें मूल निवासी और कैथोलिक परंपराओं का मेल देखने को मिलता है. इसे मेक्सिको के सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजनों में से एक माना जाता है, जो देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. 

मुर्दे

अमेरिका के सिएटल स्थित पाइक प्लेस मार्केट में भी पहली बार 'डे ऑफ द डेड' उत्सव का आयोजन किया गया.  

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
WORLD NEWS