SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मेक्सिको में सेना पर बरसीं गोलियां: नागरिकों ने अपने ही जवानों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में 2 हमलावर ढेर

मेक्सिको में सेना और आम नागरिकों के बीच झड़प देखने को मिली. दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक 1 सैनिक और 1 महिला घायल हुई, जबकि 2 हमलावर मारे गए. सेना ने गोलीबारी के बाद ग्राउंड और एयर ऑपरेशन शुरू किया.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 13, 2026, 14:14 IST | Updated: Nov 13, 2026, 14:25 IST
Join

Mexico Army-Citizens Clashes: मेक्सिको में सेना के जवानों और आम नागरिकों के बीच खूनी झड़प देखने को मिली है. ये सभी नागरिक जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल ( CJNG ) से  जुड़े बताए जा रहे हैं. झड़प के बाद ओकोटलान की म्युनिसिपैलिटी में एक बड़ा सिक्योरिटी ऑपरेशन शुरू हो गया, जिसमें सेना पर हमले में शामिल लोगों को चुन-चुनकर पकड़ा गया.

'IB टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस झड़प में 2 हमलावर मारे गए, जबकि एक होंडुरन आदमी को हिरासत में लिया गया और 2 लोग घायल हुए हैं. घायलों में 1 सैनिक और 1 महिला शामिल है. दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.  

सेना और नागरिकों के बीच खूनी झड़प 


नेशनल डिफेंस सेक्रेटेरिएट के मुताबिक, यह घटना गुरुवार ( 12 नवंबर 2026) की दोपहर को हुई, जब मिलिट्री के कुछ लोग एक गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट पर पहुंचे. गाड़ी का पता लगाने के बाद कुछ हथियारबंद लोगों ने सैनिकों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में ताबड़तोड़ फायरिंग की. 

यह झड़प शहर के दक्षिण में मारविलास और लाजारो कार्डेनस इलाकों के पास हुई. घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में कुछ  पिकअप ट्रक सड़कों पर चलते हुए दिख रहे थे. इस दौरान एक मिलिट्री वैन ने हमलावरों को ले जा रही एक गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई. इसके बाद दोनों और फायरिंग शुरू हो गई.

बंदूकें-गाड़ी हुईं जब्त 


मौके पर अधिकारियों ने इम्प्रोवाइज्ड आर्मर लगी एक गाड़ी, एक .50 कैलिबर बैरेट राइफल, एक 5.56 मिलीमीटर मशीन गन, 2 40-मिलीमीटर ग्रेनेड और 2 दूसरी लंबी बंदूकें जब्त कीं. वहीं, हिरासत में लिए गए होंडुरन नागरिक को जांच के लिए हथियारों और दूसरी जब्त चीजों के साथ अटॉर्नी जनरल के ऑफिस को सौंप दिया गया. मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने झड़प के दौरान एक सैनिक और एक मिहला नागरिक के गोली लगने से घायल होने की पुष्टि की. दोनों को मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

सेना ने चलाया ग्राउंड ऑपरेशन 


घटना को लेकर ओकोटलान की मेयर डेजी एंजेल हर्नांडेज ने कहा कि वह घायल महिला से मिलीं और म्युनिसिपल सरकार उनकी देखभाल पर नजर रखने के लिए राज्य के अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेशन में रहेगी. झड़प के बाद सेना और नेशनल गार्ड ने भागे हुए अन्य लोगों का पता लगाने के लिए लोगों ने राज्य और म्युनिसिपल एजेंसियों के साथ मिलकर ग्राउंड और एयर ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान लोगों को इलाके से दूर रहने के लिए कहा गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES