SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ट्रेनों की जोरदार टक्कर से दहला स्पेन! दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर में 39 की मौत, कई डिब्बे पटरी से उतरे

स्पेन में ट्रेन एक्सीडेंट का बड़ा मामला सामने आया है. देश में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिसमें खबर लिखे जाने तक 39 लोगों के मारे जाने की खबर है. घटना में काफी लोग घायल भी बताए जा रहे हैं.

Written By Devinder Kumar
Published: Oct 28, 2026, 03:37 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 04:28 PM IST
Image Credit: स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कई लोगों की जान चली गई
Join

स्पेन में बड़ा हादसा सामने आया है. बुधवार को वहां पर दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिनमें 39 लोगों की मौत की खबर है. जबकि काफी लोग घायल हो गये हैं. यह हादसा टोलेडो  प्रांत  में मैड्रिड-अंडालूसिया हाई-स्पीड लाइन पर तब हुआ, जब रेनफे और इर्यो की एक ट्रेन आपस में पीछे से टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कम से कम दो डिब्बे पटरी से उतरकर एक ढलान से नीचे जा गिरे. यह पांचवीं बार है, जब स्पेन में इस साल बड़े ट्रेन हादसे हुए हैं.

हादसे के बाद ट्रेन सेवा की गईं सस्पेंड

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजर 'ADIF' के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह करीब 9 बजे मध्य स्पेन के टोलेडो प्रांत में मोरा, ओर्गाज़ और उरदा कस्बों के बीच हुआ. इस दुर्घटना में सरकारी कंपनी 'रेनफे' (Renfe) और एक अन्य निजी कंपनी 'इर्यो' (Iryo) की ट्रेनें आपस में टकरा गईं.

घटना के वक्त दोनों ट्रेनें राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी स्पेन के अंडालूसिया प्रांत के सेविले शहर से जोड़ने वाले मार्ग पर चल रही थीं. इस भीषण टक्कर के वजह से मैड्रिड को अंडालूसिया से जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन की सभी सेवाओं को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है.

सामने आई ट्रेन हादसे की असल वजह

वहीं, स्पेन के पब्लिक प्रॉडकास्टर RTVE ने घटना की असल वजहों से पर्दा हटाया है. RTVE के अनुसार, दोनों ट्रेनें एक ही दिशा में जा रही थीं. उनमें से एक की स्पीड कुछ कम तेज थी. जबकि, दूसरी ट्रेन तेज गति से आगे बढ़ रही थी. पीछे से आई हाई स्पीड ट्रेन ने आगे जा रही ट्रेन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

ये भी पढ़ें- भारतीय हीरो कैप्टन स्मित मच्छार को UAE का सर्वोच्च सम्मान: राष्ट्रपति ने मिलाया हाथ, ऑर्डर ऑफ जायद II से नवाजा

इस टक्कर की वजह से अगली ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरकर ढलान से नीचे जा गिरे. जिससे उनमें बैठे 39 लोगों की मौत हो गई. जबकि काफी लोग बुरी तरह घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और रेलवे तंत्र सन्न रह गया. तुरंत ही मेडिकल टीमों के साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड को मौके की ओर रवाना किया गया.

पीएम ने घटना पर जताया गहरा दुख

बचाव कर्मियों ने ध्वस्त हो चुके डिब्बों को काटकर लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही मृतकों की पहचान के लिए उन्हें मॉर्चुरी पहुंचाया गया. देश के प्रधानमंत्री ने इस घटना को गंभीर बताते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए घटना पर दुख जताया है. 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES