)
Captain Smit Machchhar: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने हाल ही में 30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई फ्लाइट को हाइजैक होने से बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी. उनके इस साहस को सराहते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है. राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मच्छार समेत विमान के अन्य क्रू मेंबर्स को 'फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II' से सम्मानित किया.
दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि UAE के नेतृत्व ने क्रू मेंबर्स की तुरंत कार्रवाई, जिम्मेदारी और प्रोफेशनल स्किल की सराहना करते हुए कहा,'यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना देश की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. राष्ट्रपति ने चालक दल के सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान UAE के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.'
30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ073 में हुई घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार और क्रू मेंबर्स के सदस्यों को यह सम्मान दिया गया.
UAE President, in the presence of Mohammed bin Rashid, receives the flydubai crew members involved in the in-flight incident on 30 September. Their Highnesses praised the crew’s courage and professionalism in ensuring the safety of passengers and securing the aircraft, affirming that protecting people’s safety and security remains a top priority for the UAE.
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) October 27, 2026
बता दें कि दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान के कॉकपिट में को पायलट ने कैप्टन मच्छार पर हमला कर दिया था और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की थी. UAE के अभियोजकों की जांच के मुताबिक, आरोपी विमान को इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त कर बड़े पैमाने पर लोगों की जान को नुकसान पहुंचाना चाहता था.

राष्ट्रपति ने स्मित मच्छार को सम्मानित करते हुए उन्हें गले भी लगाया.
कैप्टन मच्छार गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब हुए. इसके बाद चालक दल के अन्य सदस्यों और यात्रियों ने हस्तक्षेप कर हमलावर को काबू में किया. विमान को भी तुरंत सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया, जहां उसे सुरक्षित लैंड किया गया.
UAE President confers the First Class Order of Zayed II on the flydubai crew members involved in September’s in-flight incident, in recognition of their courageous efforts to ensure the safety of passengers. The honours were presented by Hamdan bin Mohammed, who commended the crew’s actions and sense of responsibility.
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) October 27, 2026
कैप्टन मच्छार की इस बहादुरी ने विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जान बचाई. घटना के बाद शेख हमदान ने अस्पताल में कैप्टन मच्छार से मुलाकात कर उनके साहस और लोगों की जान बचाने के लिए उनकी सराहना की. पीएम मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनकी बहादुरी की प्रशंसा की थी.इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भी कैप्टन मच्छर को स्वस्थ होने के बाद देश के नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है. ( इनपुट- IANS)