भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /दुनिया
  • /चीन गए, शी जिनपिंग से नहीं मिले: अचानक डांडोंग क्यों पहुंचे किम जोंग उन? साथ थीं बहन किम यो जोंग

चीन गए, शी जिनपिंग से नहीं मिले: अचानक डांडोंग क्यों पहुंचे किम जोंग उन? साथ थीं बहन किम यो जोंग

किम जोंग उन के एक दिन के चीन दौरे को लेकर वैश्विक मीडिया में मंथन चल रहा है. किम के साथ उनकी बहन की मौजूदगी के भी मायने निकाले जा रहे हैं. चीन के सीमावर्ती शहर डांडोंग की अचानक हुई इस यात्रा को कई लिहाज से अहम माना जा रहा है.

Written ByShwetank Ratnamber
Published: Oct 25, 2026, 01:59 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 02:26 PM IST
joinshare
चीन गए, शी जिनपिंग से नहीं मिले: अचानक डांडोंग क्यों पहुंचे किम जोंग उन? साथ थीं बहन किम यो जोंग
Image Credit: (रॉयटर्स)

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

3

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

4

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

5

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

किम जोंग उन ने चीन के साथ उत्तर कोरिया के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया है. उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने रविवार को इसकी जानकारी दी. किम ने शनिवार को चीन के सीमावर्ती शहर डांडोंग का औचक दौरा किया, जहां उन्होंने चीन के वरिष्ठ नेता वांग हुनिंग से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के हवाले से योनहाप ने खबर रिपोर्ट की. इसके मुताबिक, किम के साथ सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी और सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी चीन पहुंचे. इनमें विदेश मंत्री चो सोन हुई, किम की बहन किम यो जोंग, और पार्टी के वरिष्ठ नेता जो योंग वोन शामिल थे. चीन के विदेश मंत्री वांग यी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे.

15 साल में छठा चीन दौरा

यह किम की सितंबर 2025 के बाद चीन की पहली ज्ञात यात्रा है. तब वह द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने बीजिंग पहुंचे थे और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी. वर्ष 2011 में सत्ता संभालने के बाद यह उनकी चीन की छठी यात्रा है.

कोरियाई युद्ध से कनेक्शन

दौरे के दौरान किम ने 1950 से 1953 के कोरियाई युद्ध में लड़ने वाले चीनी सैनिकों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. चीन कोरियाई युद्ध में अपनी भागीदारी की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है.

केसीएनए के अनुसार, किम ने कहा कि उत्तर कोरिया उन चीनी नागरिकों के योगदान को हमेशा याद रखेगा, जिन्होंने अपने खून की कीमत पर उत्तर कोरियाई क्रांति की मदद की थी. उन्होंने दोनों देशों के बीच खून से बने ऐतिहासिक संबंधों और दोस्ती को लगातार आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई.

नॉर्थ कोरिया-चीन पुराने सहयोगी

किम ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्देश पर वांग हुनिंग की ओर से आयोजित भोज में भी हिस्सा लिया. इसके अलावा उन्होंने डांडोंग में एक बस कारखाने का दौरा किया. वांग हुनिंग ने किम को शी जिनपिंग की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ये यात्रा दोनों देशों की पारंपरिक दोस्ती और आपसी सहयोग को बनाए रखने तथा विकसित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है.

अपनी एक दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद किम नए अमनोक नदी पुल से उत्तर कोरिया लौट गए. इसे नया यालू नदी पुल भी कहा जाता है. यह पुल उत्तर कोरिया के सीमावर्ती शहर सिनुइजू को चीन के दांडोंग से जोड़ता है. इसका निर्माण 2014 में पूरा हो गया था, लेकिन कई वर्षों तक इसके चालू होने में देरी हुई. इसी महीने पुल को खोला गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
WORLD NEWS