100 साल जीवित रहती हैं इस गांव की महिलाएं, धरती के नक्शे पर नए 'Blue Zone' की खोज; वैज्ञानिकों ने कैसे किया शोध
इटली के सर्डियन द्वीप का एक छोटा-सा गांव अपनी खास पहचान के कारण सूर्खियों में है. वैज्ञानिकों ने माना है कि यहां की महिलाओं की औसत उम्र 100 के पार रहती हैं. हालांकि, इसको लेकर अभी भी शोध चल रहा है. वैज्ञानिकों इस गांव को नया ब्लू जोन घोषित करने की वकालत कर रहे हैं.
इटली के सार्डियन द्वीप का एक छोटा पहाड़ी गांव बोलोटाना इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है. दावा किया जा रहा है कि यहां पर महिलाओं की उम्र काफी लंबी हो रही है. एक नए अध्ययन में बताया गया कि यहां पर 70 साल की उम्र तक पहुंचने वाली 13.0 प्रतिशत महिलाएं 100 साल तक जीवित रहती हैं. हांगकांग के बाद यह दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा है.
दरअसल, सर्डिनियन पहले से ही उन जगहों में शामिल है, जिन्हें लंबी उम्र के लिए जाना जाता है. साल 1999 में द्वीप के एक हिस्से में कई पहाड़ी गांवों को दुनिया के शुरुआती 'ब्लू जोन' में शामिल किया गया था. एक्सपर्ट्स ने माना कि इस इलाके में पुरुषों की असाधारण लंबी उम्र खास तौर पर उल्लेखनीय रही थी. अब कुछ वैसी ही तस्वीर बोलोटाना से भी आ रही है. लेकिन यहां पर महिलाओं की उम्र में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है.
शोध में सामने आई ये बात
बता दें कि गत 5 अक्टूबर को 'फ्रंटियर्स इन एजिंग' में शोध प्रकाशित हुआ था. शोधकर्ताओं ने बोलोटाना के नागरिक और चर्चा रिकॉर्ड का इस्तेमाल कर उम्र और मृत्यु से जुड़े आंकड़ों की जांच की. बताया जाता है कि ये अध्ययन में 2021 से 2025 के बीच के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया. इस दौरान 70 साल की उम्र पार करने वाली महिलाओं के लिए 100 वर्ष तक पहुंचने की संभावना 13 फीसदी से अधिक आंकी गई. हालांकि, पुरुषों का यह आंकड़ा 4.92 प्रतिशत था.
शोध में पता चला कि इस गांव में कुल 2,266 लोगों की आबादी है. साल 2025 तक 12 लोग 100 साल या उससे अधिक उम्र के थे. इनमें से छह की बाद में मौत हो गई थी. वहीं, केवल महिलाएं ही बचीं. इनमें दो महिलाएं 102 साल की हैं. शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि इस साल और 2027 में गांव के कुछ अन्य लोग भी 100 साल की उम्र तक पहुंच जाएंगे.
नए ब्लू जोन की खोज?
अध्ययन में पाया गया कि बोलोटाना की महिलाओं की 70 साल की उम्र के बाद औसत शेष जीवन प्रत्याशा करीब 21 साल की है. यह इटली के औसत 18.06 साल से कहीं ज्यादा है. शोधकर्ताओं ने माना कि बोलोटाना को अभी आधिकारिक तौर पर स्थापित 'ब्लू जोन' कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन अध्ययन में इसे संभावित ब्लू जोन कहा जा रहा है.
हालांकि, वैज्ञानिकों ने अभी ये निष्कर्ष नहीं निकाला है कि आखिर गांव की महिलाओं की असाधारण लंबी उम्र का मुख्य कारण क्या है. वैज्ञानिकों ने जांच में पाया कि लोगों के बीच सामाजिक रिश्ते बेहद मजबूत हैं. कुछ बुजुर्ग जीवनभर परिवार और समुदाय के साथ एक गहरे संपर्क में रहते हैं.
क्या है इतना लंबा जीने की वजह?
वहीं, गांव के मेयर फ्रांसेस्को मैनकोनी का कहना है कि लंबी उम्र के कई कारण हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि इनमें ताजा और स्थानीय भोजन, प्राकृतिक वातावरण और रोजमर्रा की शारीरिक गतिविधियां शामिल हैं. इसके अलावा गांव पहाड़ी क्षेत्र में बसा है, जिस कारण अधिकांश लोग पैदल चला करते हैं.
शोधकर्ताओं ने पाया कि बोलोटाना में परिवारों का बहु-पीढ़ी ढांचा लंबे समय से कामय है. कई परिवारों में बुजुर्ग, बच्चे और अन्य सदस्य एक-दूसरे के करीब रहचे हैं, इससे घरेलू जिम्मेदारियां आसानी से बंट जाती हैं. जानकारों की मानें, तो सामाजिक जुड़ाव और रोजमर्रा की शारीरिक सक्रियता इस असाधारण उम्र के पीछे भूमिका निभा सकती है. फिलहाल इस गांव पर अभी अधिक अध्ययन किया जा रहा है. (इनपुट- आईएएनएस)