SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गैस के इतने बड़े भंडार, फिर भी अंधेरे में डूब रहा ईरान: बिजली कटौती के बीच एक लैंप में काम कर रहे राष्ट्रपति, ठंड से पहले सिर आई इमरजेंसी

ईरान के पास दुनिया के कुछ सबसे बड़े नैचुरल गैस रिजर्व हैं. हालांकि, पिछले कुछ समय से तेहरान एनर्जी की कमी से जूझ रहा है. ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को भी कम बिजली में काम करते देखा गया.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 23, 2026, 07:58 IST | Updated: Nov 23, 2026, 08:03 IST
Join

Iran Energy Crisis: पश्चिम एशिया जंग के चलते ईरान में एनर्जी संकट और बढ़ गया है. स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अब  पूरे देश में तय समय पर बिजली कटौती शुरू होने लगी है.  ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने लोगों से बिजली और गैस का इस्तेमाल कम करने की अपील की है.  

पेजेशकियान को भी ईरानी टीवी में कम रोशनी वाले ऑफिस में काम करते हुए देखा गया, उन्होंने एक भारी कोट पहना हुआ था और डॉक्यूमेंट्स देखने के लिए डेस्क लैंप का इस्तेमाल कर रहे थे. यहां हीटिंग और ऊपर की लाइटें बंद थीं, जबकि उनके डेस्क पर रखे थर्मामीटर पर 18.8 डिग्री सेल्सियस का टेम्परेचर दिखा रहा था.  

कम रोशनी में काम कर रहे ईरानी नेता?

पेजेशकियान ने सरकारी टेलीविजन के रिपोर्टर से लैंप की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यहां काफी रोशनी है. अपना काम करने के लिए आपको यह सब चालू करने की जरूरत नहीं है. राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अगर स्थिति और खराब होती है, तो वह बिजली की खपत को और कम करने के लिए अपने स्टाफ को एक छोटे कमरे में भेज सकते हैं. यह फुटेज एनर्जी बचाने को बढ़ावा देने और अधिकारियों को मिसाल कायम करते हुए दिखाने के लिए एक सरकारी कैंपेन का हिस्सा था. हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने 'द वॉशिंगटन पोस्ट' को बताया कि टीवी पर दिखाया गया सीन एनर्जी बचाने का मैसेज देने के लिए था और यह उन हालात को नहीं दिखाता, जिनमें पेजेशकियन आम तौर पर काम करते हैं.

ये भी पढ़ें- 7 दिन पहले किया था इनकार, अब नेतन्याहू के साथ सरकार बनाने को तैयार गादी आइजेनकोट; PM पद के लिए रखी शर्त

ईरानी में बिजली की कमी?

ईरानी राष्ट्रपति की यह अपील ऐसे वक्त पर सामने आई है, जब ईरान ने रविवार (22 नवंबर 2026)  से बिजली कटौती शुरू कर दी है. इन पाबंदियों से घरों और कमर्शियल जगहों पर असर पड़ने की उम्मीद है और हर 2 दिन में 2 घंटे तक बिजली गुल हो सकती है. फ्यूल सप्लाई और तापमान के आधार पर कटौती रोजाना 2 घंटे तक बढ़ सकती है. ईरान की नेशनल बिजली कंपनी तवानिर के हेड मोहम्मद अल्लाहदाद ने कहा कि पावर प्लांट्स को फ्यूल की सप्लाई में अजीब हालात की वजह से ये रोक जरूरी थीं. इन उपायों का मकसद सीमित फ्यूल सप्लाई को मैनेज करना और बिजली ग्रिड में बड़ी रुकावट को रोकना है. 

अधिकारियों ने बताया है कि पाबंदियों का असर मुख्य रूप से घरों और कमर्शियल कंज्यूमर्स पर पड़ेगा, जबकि फैक्ट्रियों और दूसरी प्रोडक्शन यूनिट्स को बिजली सप्लाई बनाए रखने की कोशिश की जाएगी.  

गैस रिजर्व होने के बावजूद क्यों कमी से जूझ रहा ईरान?

ईरान को दुनिया के कुछ सबसे बड़े नैचुरल गैस रिजर्व होने के बावजूद अपनी घरेलू एनर्जी की मांग पूरी करने में समस्या हो. यहां पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर, सालों से कम इन्वेस्टमेंट, इंटरनेशनल बैन और हाल ही में पश्चिम एशिया जंग के चलते  समस्या और बढ़ गई है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि असलुयेह के पास गैस प्रोसेसिंग फैसिलिटी पर हुए हमलों से इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. इसकी रोजाना की गैस प्रोसेसिंग कैपेसिटी लगभग 230 मिलियन क्यूबिक मीटर थी. ईरान के लिए यह समय और भी ज्यादा मुश्किल से बरा है, क्योंकि सर्दियों में नैचुरल गैस की मांग बढ़ जाती. यहां देश की अधिकतर बिजली गैस से चलने वाले पावर प्लांट से बनती है. ऐसे में इसकी कमी हीटिंग और बिजली दोनों सप्लाई पर असर डाल सकती है.    

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES