SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ईरान का अंडरग्राउंड मिसाइल सिटीः ट्विन लॉन्चर ने मचाया हड़कंप, अमेरिका के खिलाफ नई जंग का ऐलान!

ईरानी ड्यूल मिसाइल लॉन्चर को देखते ही पूरी दुनिया मे तहलका मच गया. यह एक साथ दो मिसाइलों को दागने की क्षमता रखता है. इसके साथ ही अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटी’ की तस्वीरों ने दुनिया भर के डिफेंस एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 22, 2026, 14:49 IST | Updated: Nov 22, 2026, 15:19 IST
Image Credit: ईरान ने दिखाई नई मिसाइल ताकत (Photo- X: @IRMilitaryMedia)
Join

अमेरिका के साथ जंग के बीच ईरान ने पूरी दुनिया को अपनी परमाणु शक्ति का ट्रेलर दिखाया है. ईरानी मिलिट्री ने जंग के बीच ना सिर्फ अपनी अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी का प्रदर्शन किया, बल्कि एक ऐसे हथियार के भी दर्शन कराए, जो एक साथ दो मिसाइलों को दाग सकता है. इस ड्यूल मिसाइल लॉन्चर को देखते ही पूरी दुनिया मे तहलका मच गया. ईरानी मिलिट्री (IRGC) के कमांडर इन चीफ मेजर जनरल वाहिदी ने मिसाइल सिटी के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए लिखा कि यह तो बस शुरुआत है. वहीं, ईरान की अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटी’ की तस्वीरों ने दुनिया भर के डिफेंस एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है.

 

 

ईरानी मिसाइल सिटी से मचा तहलका

ईरानी कमांडर की ओर से शेयर किए गए वीडियो में सैकड़ों मिसाइलें दिखाई दे रही हैं. मिसाइलों के जखीरे के बीच रक्षा विशेषज्ञों को ड्यूल मिसाइल लॉन्चर ने खासा आकर्षित किया. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये लॉन्चर एक ही बार में लिक्विड-फ्यू वाली दो मिसाइलों को लोड कर सकता है और उन्हें एक साथ फायर करने की क्षमता रखता है. ईरानी न्यूज चैनल तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, IRGC के कमांडर-इन-चीफ अहमद वाहिदी का किसी अंडरग्राउंड मिसाइल ठिकाने का ये पहला दौरा था. उनके साथ IRGC की एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर माजिद मौसवी भी मौजूद थे. 

अमेरिका को स्पष्ट चेतावनी

अपनी मिसाइल सिटी का निरीक्षण करने के बाद अहमद वाहिदी ने अमेरिका को तगड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि दुश्मन सुन ले, ये तो सिर्फ शुरुआत है. उनके साथ-साथ IRGC एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर माजिद मौसवी ने भी अमेरिका को सचेत किया है. उन्होंने कहा कि उनकी फोर्स हर मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि कमांडर-इन-चीफ का आदेश मिलते ही सशस्त्र बलों के जवान दुश्मन पर टूट पड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम दुनिया के किसी कोने में भी वार करने में सक्षम हैं.

अमेरिकी लड़ाकू विमान को मारने का दावा

इससे पहले ईरान ने अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया था. ईरानी सेना ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने में कामयाबी हासिल की. ईरानी सेना की ओर जारी वीडियो में एक मिसाइल अपने टारगेट की ओर बड़ी तेजी से बढ़ रही है. वीडियो में मिसाइल को विमान की ओर जाते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद विमान के पास एक धमाका होते देखा जा सकता है. 

ये भी पढे़ें- Watch: अमेरिका पर तगड़ा प्रहार, F-16 का आसमान में हुआ 'शिकार': पीछा करती दिखी ईरानी मिसाइल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES