स्मित मच्छार के परिवार से दुबई में भारतीय राजदूत ने की मुलाकात, हर मदद का दिया भरोसा; कैप्टन की हेल्थ पर क्या अपडेट
दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे दुबईफ्लाई के विमान में को-पायलट ने कैप्टन पायलट पर चाकू से हमला कर दिया. हालांकि, कैप्टन पायलट ने विमान को सुरक्षित तरीके से सऊदी अरब में लैंड कराया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है.
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में जान पर खेलकर यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारत के राजदूत दीपक मित्तल और कॉन्सल जनरल (महावाणिज्य दूत) ई. विष्णु वर्धन ने मुलाकात की. दुबई से इजरायल के तेल अवीव आ रहे विमान के कॉकपिट में अचानक को-पायलट ने कैप्टन पायलट स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया. बावजूद इसके इसके मच्छार ने यात्रियों की मदद से विमान को सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड कराया.
UAE स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में एक मैजेस भी शेयर किया है. पोस्ट में कहा गया कि यूएई में भारत के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल और कॉन्सल जनरल डॉ. ई. विष्णु वर्धन रेड्डी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से मुलाकात की. इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने मच्छार के परिवार के लोगों से फोन पर वार्ता की थी. पीएम मोदी ने हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया था.
कैप्टन ने जानपर खेलकर बचाई यात्रियों की जान
बुधवार (30 सितंबर) को दुबई से तेलअवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान को क्रैश कराने की कोशिश को भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने नाकाम कर दिया था. इस दौरान वह बुरी तरीके से जख्मी हो गए. उनकी घायलावस्था में एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि उन्होंने घायल अवस्था में ही कॉकपिट का दरवाजा खोला और फिर अन्य यात्रियों की मदद से लोगों की जान बचाई.
फिलहाल कैप्टन स्मित अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है. देश-दुनिया के दिग्गजों ने स्मित के हिम्मत और जज्बे को सलाम किया. खुद इजरायले के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने अपने देश की ओर से उनका आभार जताया. वहीं, इजरायरी राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें 'हीरो' करार दिया.
इजरायली ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई
नई दिल्ली में इजरायली राजदूत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में इस घटना को आंतवाद से जोड़ा. उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि आतंकवाद से लड़ने के लिए सरकारों का मिलकर काम करना ही काफी नहीं है. यह जरूरी है कि लोग भी मिलकर काम करें, जैसा कि हमने कल (बुधवार) देखा.
उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे आतंकवादियों के सामने घुटने न टेककर और व्यक्तिगत स्तर पर मिलजुलकर अपना भविष्य तय कर सकते हैं और जो बुधवार को हुआ, वो ठीक ऐसा ही हुआ.
कैप्टन की हेल्थ अपडेट
सऊदी अरब के ताबुक शहर स्थित एक अस्पताल में स्मित मच्छार का उपचार चल रहा है. अभी तक की जानकारी के अनुसार, कैप्टन स्मित की तबीयत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में है. बताया जा रहा है कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास सऊदी अधिकारियों के संपर्क में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मच्छार के परिवार को आश्वास दिया है कि मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. (इनपुट- आईएएनएस)
यह भी पढ़ें: क्रैश कराने की साजिश, विमान में ताबड़तोड़ चाकूबाजी: क्यों ओमान पर घूम रही शक की सुई?
यह भी पढ़ें: क्रैश कराने की साजिश, विमान में ताबड़तोड़ चाकूबाजी: क्यों ओमान पर घूम रही शक की सुई?