SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हिंदू संस्कृति का कत्ल! रावलपिंडी में बदहाली के आंसू बहाते 19वीं सदी के ऐतिहासिक मंदिर, 39 में अब सिर्फ 3 बचे

टवारे से पहले रावलपिंडी की करीब 90 फीसदी आबादी हिंदू थी, लेकिन फिर हालात बदले और शहर की पहचान भी बदल गई. 1947 से पहले रावलपिंडी में 39 ऐतिहासिक हिंदू मंदिर थे, जिनमें से आज सिर्फ 3 बचे हैं और उनमें भी पूजा करने पर प्रतिबंध है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 23, 2026, 09:02 IST | Updated: Nov 23, 2026, 09:59 IST
Image Credit: रावलपिंडी में बदहाली के आंसू बहाते 19वीं सदी के ऐतिहासिक मंदिर (AI तस्वीर)
Join

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों खासतौर पर हिंदुओं पर हुए अत्याचार को समझना हो, तो एक बार रावलपिंडी का दौरा जरूर कर लीजिए. यह शहर कभी हिंदू आबादी से गुलजार रहती थी, लेकिन अब हिंदुओं की आबादी समाप्ति के कगार पर है. बंटवारे से पहले रावलपिंडी की करीब 90 फीसदी आबादी हिंदू थी, लेकिन फिर हालात बदले और शहर की पहचान भी बदल गई. बंटवारे के वक्त यहां कई ऐतिहासिक हिंदू मंदिर हुआ करते थे, उन्हें आज खोजने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. पाकिस्तानी अखबार 'डान' के मुताबिक, बंटवारे से पहले रावलपिंडी में कई धर्मों के लोग साथ रहते थे और गैर-मुस्लिम (हिंदू) आबादी अधिक थी. उस वक्त शहर में कई बड़े और ऐतिहासिक मंदिर और धर्मशालाएं थीं. मौजूदा वक्ता में इनमें से ज्यादातर इमारतों का स्वरूप बदल चुका है.

कभी हिंदुओं का शहर था रावलपिंडी

रिपोर्ट के मुताबिक, 1947 से पहले रावलपिंडी में 39 हिंदू मंदिर, 14 गुरुद्वारे, 12 श्मशान घाट और 11 धर्मशालाएं मौजूद थीं. शहर के डिंगी खोई, पुराना किला, जामिया मस्जिद रोड, नेहरू रोड (अब गजनी रोड), सद्दर और रेलवे रोड जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में हिंदू रहते थे. लेकिन 1947 के विभाजन के बाद हालात तेजी से बदले. बंटवारे के वक्त अधिकांश हिंदू भारत चले गए और जो बचे उन्हें काफी प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा. 1943 की जनगणना के मुताबिक, रावलपिंडी में 82,178 हिंदू, 47,963 सिख और सिर्फ 22,461 मुस्लिम रहते थे. वहीं, पाकिस्तानी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक आज इस शहर में सिर्फ सिर्फ 5 हजार 113 हिंदू बचे हैं.

रावलपिंडी से मिटा दी गई हिंदू पहचान

शहर की भीड़भाड़ भरी गलियों और उलझे हुए बिजली के तारों के बीच जब नजर ऊपर उठती है, तो कुछ पुराने शिखर बड़ी खामोशी से अपने अस्तित्व की कहानी कहते हैं. ईंट-पत्थर की इन इमारत को गौर से देखेंगे, तो उसमें विशाल और विराट संस्कृति की छवि दिखाई दे जाएगी. शहर में स्थापित 19वीं सदी के जिन मंदिरों में कभी सुबह-शाम घंटी-घड़ियाल बजते थे, वह अब जर्जर हो चुके हैं. डान की रिपोर्ट के मुताबिक, 1947 के वक्त शहर में 39 ऐतिहासिक हिंदू मंदिर थे, इनमें से आज सिर्फ 3 में पूजा होती है. बाकी मंदिरों का स्वरूप बदल चुका है.    

39 में से बचे सिर्फ 3 मंदिर

वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत विशेषज्ञ हसन तौसीफ के हवाले से AFP ने बताया कि बंटवारे के वक्त शहर के ज्यादातर मंदिरों को तोड़ दिया गया था. मौजूदा समय में शहर में सिर्फ 39 मंदिर ही बचे हैं. इनमें से भी सिर्फ 3 मंदिरों का ही बचे हुए हिंदू इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इन मंदिरों में भी पूजा-पाठ करने पर पाबंदी है. हिंदू समुदाय के लोग मंदिर घूमने आ सकते हैं. वहीं, अन्य 36 मंदिरों को घरों, दुकानों या अन्य इमारतों में बदल दिया गया है. हनस के मुताबिक, राजा बाजार में स्थित हिंदू मंदिर 19वीं सदी का है. इसका बाहरी हिस्सा अब जर्जर हो चुका है और इस मंदिर में अब एक स्थानीय जौहरी ने कब्जा कर लिया है. वह मंदिर की निचली मंजिल पर आभूषण बनाने का काम करता है.

घर-गोदाम में बदल गए हिंदू मंदिर

इसी तरह से रावलपिंडी के उत्तरी 'पुराना किला' इलाके में ऐतिहासिक हिंदू मंदिर अब जर्जर हो चुका है. मंदिर की दीवारों पर पेड़ उग आए हैं. इतनी जर्जर इमारत पर भी किसी ने कब्जा कर लिया है और इसे घर के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. कब्जाधारी ने मंदिर की मूल खिड़कियों को ईंटों से बंद कर दिया है. मंदिर का चबूतरा अब मोटरसाइकिलें खड़ी करने के लिए एक आम जगह बन गया है. इसी तरह से हिंदुओं के कई अन्य ऐतिहासिक पूजा-स्थल भी खस्ताहाल हो चुके हैं. वर्तमान समय में इन पूजा स्थलों का घरों के अलावा गोदामों और स्कूलों के रूप में इस्तेमाल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- दो महाशक्तियों का वार, 'बैटमैन' का शिकार: जिनपिंग और ट्रंप के जाल में ऐसे फंसा पाकिस्तानी हैकर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES