App

कहानी भोपाल के जनता क्वार्टर की.. 1 मकान को कैसे मिला स्टे? बाकी 599 पर चल गया बुलडोजर

ऐशबाग में 600 जनता क्वार्टरों में से 599 को तोड़ने की कार्रवाई की गई. यहां पर रहने वाले लोगों ने आवास की मांग की है. लेकिन एक क्वार्टर पर हाईकोर्ट ने कार्रवाई स्टे क्यों लगा दिया है.

कहानी भोपाल के जनता क्वार्टर की.. 1 मकान को कैसे मिला स्टे? बाकी 599 पर चल गया बुलडोजर
Image Credit: ZEE CREATIVE

1986 में एमपी हाउसिंग बोर्ड की तरफ से राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में बनाए गए 600 जनता क्वार्टरों में से 599 को तोड़ने की कार्रवाई चल रही है. लेकिन एक क्वार्टर को छोड़ दिया गया है. ऐसा क्या हुआ है कि बाकी सभी जनता क्वार्टरों पर कार्रवाई की जा रही है, एक क्वार्टर में ऐसा क्या खास है उसे राहत कैसे मिल गई? आइए इसके पीछे की वजह के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दरअसल, सोमवार को सुबह ऐशबाग इलाके में प्रशासन और पुलिस की टीमें पहुंची. जहां पर उन्होंने जेसीबी मशीनों की मदद से जर्जर जनता क्वार्टरों को गिराने का काम शुरू कर दिया गया है. वहीं हाउसिंग बोर्ड के निर्देश पर की जा रही इस कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए करीब 1200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. हालांकि, इस मामले पर हाईकोर्ट में विशेष सुनवाई हुई थी. जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट ने क्वार्टरों के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.

रहवासियों ने क्या मांग की है?

इन क्वार्टरों में रहने वाले लोगों ने रहने के लिए व्यवस्था की मांग की है. यहां रहने वाले एक व्यक्ति राशिद खान का कहना है कि पहले यहां पर रहने वाले लोगों के लिए आवास का इंतजाम करना चाहिए थे. अगर उसके बाद कोई तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाती तो कोई समस्या नहीं होती.

उन्होंने आगे कहा कि सरकार नोटरी वाले दस्तावेजों को भी नहीं मानती है, यहां तक कि सरकारी स्टाम्प पेपरों को भी नहीं मानती तो फिर सरकार मानती कैसे है? उन्होंने कहा कि यहां काफी समय से रह रहे ते, लेकिन 5-6 साल पहले हमने 1,30,000 रुपए में एक नोटरी एग्रीमेंट के जरिए इसे खरीदा था. उन्होंने सरकार से राहत देने की मांग की है.

कार्रवाई पर क्या बोले SDM ?

जनता क्वार्टरों पर कार्रवाई को लेकर SDM लाखन सिंह चौधरी ने बताया कि ऐशबाग के 599 जनता क्वार्टरों को आज ही तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं प्रशासन की टीम लगातार जेसीबी मशीनों की मदद से जर्जर मकानों को गिराने में जुटी है. उन्होंने कहा कि आज शाम तक सभी 599 जनता क्वार्टरों को जमींदोज कर दिया जाएगा. इस पूरी कार्रवाई में सिर्फ एक मकान को छोड़कर बाकी सभी क्वार्टर तोड़े जाएंगे.

ये भी पढ़ेंः भोपाल में 600 परिवार होंगे बेघर? इसी डर से महिलाएं खा रही जहर, फांसी के फंदे पर झूलने को मजबूर

एक क्वार्टर पर क्यों लगी रोक?

दरअसल, इस मामले में एक दिन पहले एमपी हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी. इस दौरान कोर्ट ने ऐशबाग के रहने वाले मो. हफीज खान के क्वार्टर नंबर EWS 465 को तोड़ने पर 25 नवंबर तक रोक लगा दी थी. याचिकाकर्ता ने वैकल्पिक आवास के लिए तय किए गए 1200 से 1500 रुपए प्रतिमाह किराए पर आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि यह किराया कम है. इस पर कोर्ट ने फिलहाल इस एक क्वारटर को राहत देते हुए अगली सुनवाई तक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. साथ ही किराए के मुद्दे पर जिला कलेक्टर के साथ चर्चा करने के लिए कहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More