SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'वह पायलट को चाकू मार रहा है...!' कॉकपिट में अजीब आवाज सुनकर चिल्लाई महिला, जानिए फ्लाइदुबई की फ्लाइट में हुआ क्या था?

Flydubai Hijacking Case Passenger Experience: फ्लाइदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था? इसकी कहानी धीरे-धीरे बाहर आ रही है. प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि हमलावर को-पायलट कैप्टन स्मित को चाकू मार रहा था.

Written By Devinder Kumar
Published: Oct 02, 2026, 04:45 AM IST | Updated: Oct 02, 2026, 05:30 AM IST
Join

Flydubai Hijacking Case Eyewitness Passenger Accounts: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश बुधवार को फेल हो गई. अपनी जान पर खेलकर हमलावर को-पायलट के इरादों को विफल करने के बाद से घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार दुनियाभर में हीरो बन गए हैं. वहीं, घटना के बारे में बात करते हुए प्लेन के यात्री अब भी दहशत से भरे हुए हैं. वे उस घटना के बारे में अपनी-अपनी कहानी सुना रहे हैं, जब उन्होंने मौत को ठीक अपने सामने पाया. आज हम उस महिला के बारे में बताते हैं, जिसने कॉकपिट में चिल्लाने की आवाज सुनकर केबिन क्रू को अलर्ट किया और उसके बाद सभी लोग माजरा समझते हुए आगे की ओर भागे.

फ़्लाइदुबई की घटना कैसे बची?

यह कारनामा करके करीब 173 लोगों की जान बचाने वाली ताली मानेस (Tali Manes) भी फ़्लाइदुबई की फ़्लाइट 1073 में सफर कर रही थी. चैनल 12 को दिए एक इंटरव्यू में मानेस ने बताया कि उड़ान के दौरान वे अपनी छोटी बेटी को वॉशरूम ले जा रही थीं, तभी उन्होंने कॉकपिट से कुछ अजीब आवाज़ें सुनीं.

इस दौरान उन्होंने किसी को अंदर से कॉकपिट का दरवाज़ा खटखटाते सुना, जो कि उन्हें काफी असामान्य लगा. इसके बाद उन्होंने पास ही बैठे एक फ्लाइट अटेंडेंट को इसके बारे में सतर्क किया.

मैं फ्लाइट अटेंडेंट पर चिल्ला पड़ी- ताली मानेस

वे याद करते हुए कहती हैं, 'मैंने फ्लाइट अटेंडेंट से कहा कि वहां कुछ हो रहा है. जब मुझे लगा कि फ़्लाइट अटेंडेंट कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है, तो मैं उस पर चिल्ला पड़ी और जोर से उसका हाथ पकड़कर कहा कि वहां कुछ हो रहा है. इसके बाद वह सीधे दरवाजे के पास गया और उसे खोल दिया.'

मानेस का कहना है कि दरवाज़ा खुलने के बाद उन्होंने देखा कि कॉकपिट में चारों तरफ खून फैला था. वहां पर बहुत तेज हाथापाई चल रही थी. मैंने यह सब अपनी आंखों से देखा. वह मेन पायलट को चाकू मार रहा था, जिसके बाद मैं चीखने लगी.

'वह पायलट को चाकू मार रहा था'

वह आगे बताती हैं, 'मैं डर के मारे चीखते हुए चिल्लाई. वह पायलट को चाकू मार रहा है, वह पायलट को चाकू मार रहा है, मदद के लिए आओ! प्लेन में बैठे पैसेंजर्स ने मेरी तरफ देखा और तुरंत हालात को समझ नहीं पाए. लेकिन बाद में कई लोग कई यात्री कॉकपिट में घुसे और हमलावर को-पायलट को पकड़कर काबू में किया. इसके बाद से डर के मारे मेरी आवाज अभी भी थोड़ी बैठी हुई है.'

मानेस ने कहा कि इस हमले को नाकाम कर 180 लोगों की जान बचना एक बड़ा चमत्कार रहा. ताली मानेस की तरह ही यानिव हायून (Yaniv Hayun) भी उन इजरायली यात्रियों में से है, जिन्होंने फ्लाइदुबई के को-पायलट को काबू करने में मदद की थी. हमलावर को बांधने के बाद उन्होंने विमान के नियंत्रण को अपने हाथ में ले लिया. उन्होंने कहा कि वे पायलट नहीं थे. इसके बावजूद उन्होंने टीवी शो एयर डिजास्टर में सीखा था कि विमान को ऊपर उठाने के लिए लीवर को कैसे खींचते हैं.

प्लेन में सवार 2 पायलटों ने संभाला मोर्चा

इसके बाद प्लेन में सवार दो ऑफ ड्यूटी पायलटों ने कॉकपिट में आकर कमान संभाल ली और सऊदी अरब में विमान को सुरक्षित उतार लिया.अगर वे दो पायलट उस उड़ान में नहीं होते, तो हमलावर को काबू करने के बावजूद एक बड़ा हादसा हो सकता था. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES