SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

FBI के निशाने पर गोल्डी बराड़: अमेरिका के टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल

कनाडा और अमेरिका की एजेंसियों ने भगोड़े गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़ को देश का मोस्ट वांटेड भगोड़ा बताया है. उस पर लगभग 2.32 करोड़ रुपये का इनाम लगाने की घोषणा भी की है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 21, 2026, 11:10 IST | Updated: Nov 21, 2026, 11:31 IST
Join

Goldy Brar On FBI List: भारतीय मूल के भगोड़ गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को FBI ने अंतरराष्ट्रीय अपराधों के लिए 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल किया है. उसकी गिरफ्तारी में मदद करने के लिए जानकारी देने वालों को 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 9 करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है.  

बता दें कि बराड़ पर लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप (OCG) का नॉर्थ अमेरिकन लीडर होने का आरोप है. यह एक ट्रांसनेशनल क्रिमिनल नेटवर्क है, जिसपर अमेरिका और कनाडा में हत्याओं, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी और कई हिंसक अपराधों में शामिल होने का आरोप है.  

अमेरिकी-कनाडा ने लगाई बाउंटी

गोल्डी बराड़ पर यह बाउंटी अमेरिका और कनाडा की एजेंसियों की ओर से उसे ट्रैक करने की कोशिश में लगाई गई है. कनाडा ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 19 नवंबर 2026 को 250,000 डॉलर (लगभग 2.32 करोड़ रुपये) के इनाम की घोषणा की और उसे देश के टॉप 25 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की नई लिस्ट में नंबर 1 पर संदिग्ध बताया.    

टॉप 10 भगोड़ों की लिस्ट में गोल्डी बराड़

FBI लॉस एंजिल्स फील्ड ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर इन चार्ज पैट्रिक ग्रैंडी ने गोल्डी बराड़ को लेकर कहा,' सतिंदरजीप सिंह, जिसे गोल्डी बराड़ के नाम से भी जाना जाता है एक खतरनाक आदमी है. FBI और हमारे पार्टनर्स ने उसे पकड़ना अपनी प्रायोरिटी बना ली है, इसीलिए हम उसे FBI की टॉप 10 भगोड़ों की लिस्ट में डाल रहे हैं और उसे पकड़ने के लिए 1 मिलियन डॉलर तक का इनाम दे रहे हैं.' 
 

पैट्रिक ग्रैंडी ने आगे कहा,' इस लिस्ट से उसके चेहरे और डिटेल पर जितना ध्यान जाएगा, उसे बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जा सकता. उसकी फोटो FBI से जुड़ी हर वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलेगी और जब तक वह पकड़ा नहीं जाता दुनिया भर के हर फोन पर पब्लिश की जाएगी.'

गोल्डी बराड़ पर लगे आरोप

चार्जशीट के मुताबिक, गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई के भरोसेमंद पार्टनर में से एक था. उस पर भारत की जेल से क्रिमिनल काम चलाने का आरोप है. चार्जशीट में आरोप है कि बिश्नोई ने क्रिमिनल कामों को चलाने के लिए गैर-कानूनी मोबाइल फोन और इंटरनेट बेस्ड कम्युनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल किया, जबकि ऑपरेशनल जिम्मेदारियां बराड़ समेत अपने साथियों को दीं. FBI ने बिश्नोई एंटरप्राइज को एक ट्रांसनेशनल नेटवर्क बताया, जो टारगेटेड किलिंग, शूटिंग, किडनैपिंग, एक्सटॉर्शन, हमले और नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल है. आरोप है कि इस ग्रुप ने अपनी क्रिमिनल एक्टिविटीज के आसपास हिंसा और ऑनलाइन पब्लिसिटी का इस्तेमाल करके पीड़ितों में डर पैदा किया और उनसे एक्सटॉर्शन किया. भारत और इंडियन डायस्पोरा कम्युनिटीज के बीच इसका खौफ ज्यादा रहा. 

ये भी पढ़ें- भारतीय अर्थव्यवस्था पर ट्रंप के बदले सुरः 'डेड इकोनॉमी' का राग भूले, अब US बैंक को भारत से सीखने की दी नसीहत

चार्जशीट में लगे आरोप

चार्जशीट में बताए गए मामलों में से एक कनाडा में रहने वाले पंजाब के एक जाने-माने पॉलिटिकल और रिलीजियस फिगर की हत्या से जुड़ा है. कोर्ट के डॉक्यूमेंट्स में उनकी पहचान 'HSN' के तौर पर हुई थी. शख्स को 18 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक सिख मंदिर से निकलते समय 2 बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी. चार्जशीट में आरोप लगाया गया कि बिश्नोई और बराड़ ने ही उनकी हत्या का आदेश दिया था. चार्जशीट में यह भी आरोप लगाया गया है कि बिश्नोई कंपनी के सदस्यों ने मार्च 2024 और जुलाई 2025 के बीच ग्रेटर लॉस एंजिल्स इलाके में दूसरे ड्रग ट्रैफिकिंग गैंग से लगभग 520 किलोग्राम की कोकीन चुराई. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES