लंदन जा रही Emirates A380 फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग: हवा में घोषित की इमरजेंसी
लंदन जा रही एमिरेट्स A380 फ्लाइट में हवा में तकनीकी खराबी के बाद एमरजेंसी घोषित की गई और आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. जानें विमान में क्या हुआ और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर क्या अपडेट है.
दुबई से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर जा रही एमिरेट्स की फ्लाइट A380 को गुरुवार (1 अक्टूबर) को उड़ान के दौरान हवा में इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी. इसके बाद विमान को फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया. एमिरेट्स की फ्लाइट EK31 ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 07:30 UTC पर उड़ान भरी थी. एयरबस A380-800 करीब 500 से ज्यादा यात्रियों की क्षमता वाला विमान है. इस फ्लाइट को दुबई से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंचने में करीब 7 घंटे 20 मिनट लगने थे.
उड़ान के लगभग छह घंटे बाद विमान 40,000 फीट की ऊंचाई पर यूरोपीय हवाई क्षेत्र में था. इसी दौरान पायलटों ने ट्रांसपोंडर पर स्क्वॉक 7700 कोड सेट किया. यह कोड विमान में सामान्य इमरजेंसी की स्थिति में इस्तेमाल किया जाता है. इमरजेंसी घोषित करने के तुरंत बाद A380 ने अपनी क्रूज विमान ने ऊंचाई से तेजी से नीचे आना शुरू किया. फ्लाइट क्रू ने फ्रैंकफर्ट की ओर डायवर्ट करने की इजाजत मांगी. इसके बाद विमान को लंदन की जगह फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया. विमान की रजिस्ट्रेशन संख्या A6-EDX थी.
क्या थी इमरजेंसी की वजह?
अब तक मिली जानकारी में अभी यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि फ्लाइट को इमरजेंसी घोषित करने की जरूरत क्यों पड़ी. फ्लाइट के फ्रैंकफर्ट पहुंचने और आगे की जांच के बाद स्थिति के बारे में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है. एमिरेट्स ने विमान के डायवर्जन की पुष्टि की है. एयरलाइन ने इसके पीछे ऑपरेशनल वजहों का हवाला दिया है. कंपनी प्रभावित यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स को उनके अंतिम गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दोबारा बुकिंग कर रही है. यात्रियों को उनकी संशोधित यात्रा से जुड़ी जानकारी जल्द भेजी जाएगी.
40 हजार फीट की ऊंचाई पर बदला रूट
उड़ान के करीब छह घंटे बाद विमान यूरोपीय हवाई क्षेत्र में 40 हजार फीट की ऊंचाई पर था. इसी दौरान पायलटों ने ट्रांसपोंडर पर Squawk 7700 कोड एक्टिव किया. यह कोड विमान में सामान्य इमरजेंसी की स्थिति में इस्तेमाल किया जाता है. इमरजेंसी घोषित होने के तुरंत बाद विमान ने अपनी ऊंचाई तेजी से कम की और फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करने की अनुमति मांगी. कुछ ही समय में A380 को फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ दिया गया.
यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम
एमिरेट्स ने यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए फ्रैंकफर्ट से लंदन के लिए नई फ्लाइट का इंतजाम किया है. एयरलाइन के मुताबिक, विमान के स्थानीय समयानुसार शाम 4:13 बजे फ्रैंकफर्ट पहुंचने की उम्मीद है. इसके बाद लंदन हीथ्रो के लिए शाम 5:30 बजे नई उड़ान रवाना की जाएगी.