SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

साइबर अटैक से फ्रीजर ठप, करोड़ों का सामान बर्बाद... ईरान के इस खतरनाक 'हैक' से भड़क उठा फ्रांस! राजदूत को किया तलब

फ्रांस में पिछले महीने हुए साइबर अटैक के बाद ईरान के साथ उसके संबंध अचानक बिगड़ गए हैं. इस साइबर अटैक का आरोप आईआरजीसी की एक यूनिट पर लगाते हुए फ्रांस ने ईरान के राजदूत को तलब किया है.

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 10, 2026, 07:24 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 07:32 PM IST
Image Credit: फ्रांस ने कथित साइबर अटैक मामले में ईरान के राजदूत को तलब किया है
Join

यूएस के साथ पिछले 8 महीने से जंग में उलझे ईरान का अब फ्रांस के साथ तनाव हो गया है. फ्रांस में हाल में सैकड़ों सुपरमार्केट्स में रेफ्रिजरेशन सिस्टम ठप हो गए थे. इस मामले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC से जुड़ी एक साइबर यूनिट का नाम सामने आ रहा है. यह सूचना मिलने के बाद फ्रांस ने ईरानी राजदूत को तलब किया है.

ईरान पर क्यों गुस्से में है फ्रांस?

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने अक्टूबर में फ्रांस के करीब 700 सुपरमार्केट्स के कमर्शियल कूलिंग सिस्टम पर साइबर हमला हुआ था. हैकर्स ने वेब इंटरफेस के जरिए कूलिंग सिस्टम पर कंट्रोल कर लिया. इसके बाद फ्रीजर्स में 'डिफ्रॉस्ट साइकिल' को बिना रुके एक्टिवेट कर दिया. हैकर्स ने तापमान बढ़ने पर ऑपरेटरों को अलर्ट करने वाले सेंसर भी बंद कर दिए गए थे. इसकी वजह से भारी मात्रा में सामान खराब होने का खतरा पैदा हो गया था.

सिर्फ फ्रांस ही नहीं, बल्कि 2 नवंबर को यूरोप के कम से कम नौ अन्य देशों में भी सुपरमार्केट्स के फ्रीजर सिस्टम पर इसी तरह के हमलों की खबरें सामने आईं. फ्रांसीसी अधिकारियों के मुताबिक, यह अपनी तरह का बेहद आक्रामक और गंभीर मामला है. उन्होंने इस मामले में बड़े षडयंत्र की आशंका जताई है.

इस यूनिट पर साइबर अटैक का है शक

फ्रांस की अभियोजक लॉरे बेक्कूओ ने बताया कि इस मामले में 'शाहिद कावेह' नाम की साइबर यूनिट के शामिल होने का शक है. यह यूनिट ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC से जुड़ी हुई है. उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही, इस यूनिट से जुड़े दो अधिकारियों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट की मांग भी की गई है.

फ्रांसीसी साइबर क्राइसिस कोऑर्डिनेशन सेंटर के का कहना है कि यह यूनिट औद्योगिक उपकरणों को निशाना बनाकर साइबर अटैक के लिए जानी जाती है. हालांकि इनके निशाने पर मुख्य रूप से इजरायल और अमेरिका रहते हैं, लेकिन अब फ्रांस और अन्य यूरोपीय देश भी इनकी चपेट में आ रहे हैं.

यूरोपीय संघ से ईरान पर बैन लगाने की मांग

फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-नोएल बैरो इस साइबर अटैक के बाद काफी गुस्से में हैं. उन्होंने इस अटैक को अपने देश की धरती पर अभूतपूर्व आक्रामकता करार दिया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में फ्रांस चुप नहीं बैठेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा. ज्यां-नोएल बैरो ने इसके खिलाफ यूरोपीय संघ से ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- ईरान से जंग का चैप्टर होगा क्लोज? कतर के पीएम के मुलाकात के बाद ट्रंप ने कर दिया नया ऐलान, कहा- हमले की जरूरत नहीं

उन्होंने संकेत दिए कि फ्रांस अपनी साइबर डिफेंस पॉलिसी को और मजबूत बनाएगा. इसके लिए वो तमाम कदम उठाए जाएंगे, जो इस तरह के हमलों को रोकने और दोषियों को सबक सिखाने के लिए जरूरी होंगे.

दोनों के बीच पहले से रही है अदावत

बताते चलें कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर पहले से दोनों मुल्कों के रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं. हाल में फ्रांस में हुए प्रदर्शनों के दौरान ईरान पर गलत सूचनाएं फैलाने के आरोप भी लगे, जिससे दोनों के बीच दूरियां और बढ़ गईं. इसके साथ ही फ्रांस के नागरिकों को हिरासत में लेने, उसके तेल टैंकरों को रास्ता न देने जैसे मुद्दों पर भी ईरान-फ्रांस में खींचतान रही है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES