)
अरुण गोविल ने रामानंद सागर की रामायण में भगावन राम का रोल किया था. उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था. आज भी उन्हें घर-घर में श्री राम के किरदार के लिए जाना जाता है. सालों बाद फिर से अरुण गोविल रामायण का हिस्सा बने हैं. इस बार वह पर्दे पर भगवान राम के पिता के राजा दशरथ के किरदार में नजर आए हैं. शुरुआत में अरुण गोविल नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पार्ट 1 का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे.
उन्होंने बताया है कि डायरेक्टर नितेश तिवारी के बार-बार गुजारिश करने के बाद उन्होंने राजा दशरथ किरदार को निभाने के लिए हां किया था. एक्टर ने बताया है कि उन्होंने फिल्म को हां बोलने के लिए 3 महीने का समय लिया था.
वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में अरुण गोविल ने बताया है कि वह राजा दशरथ का किरदार नहीं करना चाहते थे. जब उन्हें यह रोल ऑफर हुआ था तो वह खुश नहीं थे.फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी शुरुआत से ही उन्हें फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते थे.
एक्टर ने बताया है कि रामायण टीम मेकर्स और डायरेक्टर चाहते थे कि पुरानी रामायण और नई रामायण के बीज एक खास जुड़ाव होना चाहिए. तीन महीने तक सोचने के बाद उन्होंने इस रोल के लिए हां बोला था. एक्टर ने बताया कि राम के लिए रणबीर कपूर और रावण के लिए यश को साइन करना आसान था लेकिन राजा दशरथ किरदार के लिए उन्हें मनाना काफी मुश्किल हुआ था.
अरुण गोविल ने बताया कि राजा दशरथ का किरदार निभाना उनके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं था. जब उन्होंन राम का किरदार निभाया था. तभी से उन्हें दशरथ के इमोशन समझ गए थे. नई फिल्म में उनका किरदार निभाना मुश्किल नहीं था.
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण 5 नवंबर को रिलीज हुई है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता और इंदिरा कृष्णन जैसे स्टार लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है. फिल्म का दूसरा पार्ट 2028 दिवाली पर रिलीज होगा. रामायण फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पसंद किया जा रहा है. फिल्म के वीएफएक्स की जमकर तारीफ हो रही है. इंटरनेट पर जटायु और रावण का युद्ध सीन वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर फिल्म रामायण को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म ने 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.