SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चीन का प्लान 2027: ताइवान पर हमले की तैयारी कर रहा ड्रैगन? शुरू की मिलिट्री ड्रिल; जिनपिंग ने समंदर में उतारी युद्धपोतों की फौज

अगले साल चीनी सेना के 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन ताइवान पर अटैक कर सकता है. कारण ये है कि शी जिनपिंग ने अपने भाषण में कहा था कि इस ऐतिहासिक मौके तक उनकी सेना इतनी सक्षम हो जाए कि जरूरत पड़ने पर ताइवान पर कब्जा किया जा सके.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 13, 2026, 12:12 PM IST | Updated: Nov 13, 2026, 12:16 PM IST
Join

China-Taiwan Clash: चीन ने नवंबर 2026 की शुरुआत में पश्चिमी प्रशांत (Western Pcific) और ताइवान के आसपास एक बड़ी और बिना बताए मिलिट्री एक्सरसाइज शुरू कर दी है.

ताइवान के अधिकारियों का कहना है कि बीजिंग इस तरह चुपचाप डराने-धमकाने का कैंपेन कर रहा है, जिसका मकसद बड़ी इंटरनेशनल मीटिंग से पहले ताइवान और दूसरी सरकारों पर दबाव बनाना है.    

ताइवान पर हमले की तैयारी कर रहा चीन? 


'इकोनॉमिक टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान के एक सीनियर सिक्योरिटी ऑफिसर ने मामले की सेंसिटिविटी की वजह से नाम न बताने की शर्त पर कहा कि चीन की मिलिट्री और कोस्ट गार्ड ने इस महीने की शुरुआत में इस इलाके में 100 से अधिक युद्धपोत तैनात किए थे, जिसमें ताइवान समेत दूसरी मिलिट्री और शहरों पर नकली हमले भी शामिल थे. अधिकारी ने कहा कि यह नवल डिप्लॉयमेंट 'जस्टिस मिशन 2025' से भी बड़ी थी. यह लगभग एक साल पहले ताइवान को टारगेट करने वाली चीन की आखिरी ऑफिशियली ड्रिल थी और अब तक की सबसे बड़ी चीनी नवल डिप्लॉयमेंट में से एक थी.  

ताइवान ने जताई आपत्ति 


यह ड्रिल ऐसे समय में हो रही है जब ताइवान को अपना इलाका मानने वाले चीन ने पिछले 5 सालों में अपना मिलिट्री प्रेशर बढ़ा दिया है. ताइपे ने इसपर आपत्ति जताई और जंग की संभावना को लेकर चिंता जताई. वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार ( 12 नवंबर 2026) को ताइवान के बारे में एक बड़ी स्पीच देते हुए बिना किसी जंग के शांति से गठबंधन करने की अपील की. वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि हाल की ड्रिल के दौरान एक चीनी सबमरीन ने येलो सी से चीनी मेनलैंड में एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल भी लॉन्च की. उन्होंने कहा,' यह एक साइलेंट एक्सरसाइज है और असल में साइलेंट धमकी है.'

चीन का 2027 वाला प्लान


बता दें कि चीन ने इस मिलिट्री एक्सरसाइज को अपने रूटीन का एक हिस्सा बताया है. उसने कहा कि यह किसी भी देश के खिलाफ नहीं है. वहीं, बीजिंग अगले हफ्ते शेनझेन में APEC लीडर्स समिट होस्ट कर रहा है , जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस साल तीसरी बार मिल सकते हैं. ताइवान भी APEC में शामिल होता है. बता दें कि साल 2027 में चीन सेना यानी 'पीपल्स लिबरेशन आर्मी' (PLA) की स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में शी जिनपिंग चाहते हैं कि इस ऐतिहासिक मौके तक उनकी सेना इतनी आधुनिक और सक्षम हो जाए कि जरूरत पड़ने पर ताइवान पर कब्जा किया जा सके. हालांकि, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन वर्तमान में साल 2027 में ताइवान पर पूरी तरह सैन्य आक्रमण करने की योजना नहीं बना रहा है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES