छठ पूजा में बवाल! नेपाल के सुनसरी में अर्घ्य से पहले छठ घाट में तोड़फोड़, दो अरेस्ट
आस्था का महापर्व छठ पूजा आज (सोमवार, 16 नवंबर) को उगते सू्र्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो जाएगा. भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए देश-दुनिया में छठ व्रती घाटों पर पहुंच रहे हैं. वहीं, नेपाल से इस महापर्व में भारी बवाल होने की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, नेपाल के कोशी प्रांत में स्थित सुनसरी जिले में कुछ उपद्रवियों ने अर्घ्य से पहले छठ घाटों में तोड़फोड़ करते हुए, उन्हें ध्वस्त कर दिया. इससे इलाके में भारी तनाव पैदा हो गया. जानकारी के मुताबिक, नेपाल की पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

घटना को लेकर हिंदू समाज में गुस्सा
जानकारी के मुताबिक, सुनसरी जिले के घुस्की इलाके के हरि नगर गांव-6 में एक अज्ञात समूह ने नदी के किनारे बने छठ घाट पर तोड़फोड़ की. इससे स्थानीय लोग भड़क गए. स्थानीय लोगों ने मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों पर इस तरह की हरकत करने का आरोप लगाया है. हिंदू समाज के नेताओं ने इस घटना को धार्मिक मान्यताओं पर हमला बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की.
2 आरोपी गिरफ्तार, दुरुस्त कराए गए घाट
बवाल बढ़ता देख पुलिस भी एक्शन में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी मुस्लिम समाज के बताए जा रहे हैं. घटना के बाद संभावित तनाव को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. इतना ही नहीं, प्रशासन की ओर से क्षतिग्रस्त पूजा स्थल की तुरंत मरम्मत करके उसे फिर से ठीक कर दिया गया. प्रशासन की इस पहल से अब लोग उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपना छठ व्रत संपन्न कर सकेंगे.
नेपाल में भी मनाया जाता है छठ महापर्व
छठ पूजा को सिर्फ बिहार का धार्मिक उत्सव नहीं समझना चाहिए. सीमाओं के बंधन को पार करते हुए यह महापर्व दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है. नेपाल में भी छठ महापर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है. छठ पूजा नेपाल के तराई-मधेश क्षेत्र के प्रमुख त्योहारों में से एक है. अब यह काठमांडू घाटी और देश के अन्य हिस्सों में भी लोकप्रिय हो रहा है. रविवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते समय नेपाल की मेची नदी का तट दो देशों की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के मिलन का स्थल बन गया. यहां भारी संख्या में जमा हुए श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया था और आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोग देर रात से घाटों पर पहुंच गया था.
ये भी पढ़ें- छठी मैया की आराधना...अदम्य साहस का अनूठा मेल! जमशेदपुर के कलाकार ने पेंटिंग से किया कैप्टन स्मित मच्छार का सम्मान