पेंटिंग में छठी मैया की आराधना करती व्रती महिलाएं, भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा और कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को खूबसूरती से उकेरा गया है. कलाकार ने कहा कि यह कलाकृति केवल छठ की धार्मिक आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक नहीं है, बल्कि देश के उन वीर व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम भी है, जो अपने कर्तव्य और साहस से मानवता की रक्षा करते हैं.
जमशेदपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पर वरिष्ठ युवा कलाकार विशेंद्र नारायण सिंह ने अपनी कला के माध्यम से देशभक्ति और वीरता का अनूठा संदेश दिया है. जेपी सेतु पुल के नीचे स्थित घाट पर उन्होंने वर्ष 2026 की विशेष संदेशपरक पेंटिंग तैयार की है, जिसे भारतीय विमानन जगत के साहसी कैप्टन स्मित मच्छार को समर्पित किया गया है. कलाकार विशेंद्र नारायण सिंह प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर अपनी कलाकृति के माध्यम से समाज और देशवासियों को एक विशेष संदेश देने का प्रयास करते हैं. इस वर्ष उनकी पेंटिंग का मुख्य विषय साहस, वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण है.
1/5
मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट
जमशेदपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पर वरिष्ठ युवा कलाकार विशेंद्र नारायण सिंह ने अपनी कला के माध्यम से देशभक्ति और वीरता का अनूठा संदेश दिया है. जेपी सेतु पुल के नीचे स्थित घाट पर उन्होंने वर्ष 2026 की विशेष संदेशपरक पेंटिंग तैयार की है, जिसे भारतीय विमानन जगत के साहसी कैप्टन स्मित मच्छार को समर्पित किया गया है.
2/5
कलाकार विशेंद्र नारायण सिंह
कलाकार विशेंद्र नारायण सिंह प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर अपनी कलाकृति के माध्यम से समाज और देशवासियों को एक विशेष संदेश देने का प्रयास करते हैं. इस वर्ष उनकी पेंटिंग का मुख्य विषय साहस, वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण है.
3/5
अदम्य साहस को प्रमुखता से दर्शाया गया
कलाकृति में कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस को प्रमुखता से दर्शाया गया है. हाल ही में दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में हमले के दौरान सह-पायलट के गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने जिस बहादुरी और सूझबूझ का परिचय दिया, वह प्रेरणादायक है. उनके प्रयासों से विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली थी. उनके साहस की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी की थी.
4/5
पेंटिंग में छठी मैया की आराधना करती व्रती महिलाएं
पेंटिंग में छठी मैया की आराधना करती व्रती महिलाएं, भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा और कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को खूबसूरती से उकेरा गया है. कलाकार ने कहा कि यह कलाकृति केवल छठ की धार्मिक आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक नहीं है, बल्कि देश के उन वीर व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम भी है, जो अपने कर्तव्य और साहस से मानवता की रक्षा करते हैं.
5/5
कैप्टन स्मित मच्छार का साहस हर भारतीय के लिए गर्व
उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार का साहस हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है. उनकी इस विशेष कलाकृति के माध्यम से कलाकार ने देश के वीर सपूतों को शत-शत नमन किया है.
रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा