App

'वो मेरी बेटी है, उसके पास परमिट है', चिल्लाती रह गई मां, लड़की समेत दो को पकड़कर ले गए अधिकारी; एयरपोर्ट पर क्यों हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

अमेरिका के सिएटल एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बोर्डिंग के दौरान कुछ अधिकारियों ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया. इस एक्शन के कारण विमान ने देरी से उड़ान भरी. वाशिंगटन के गवर्नर ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है.

'वो मेरी बेटी है, उसके पास परमिट है', चिल्लाती रह गई मां, लड़की समेत दो को पकड़कर ले गए अधिकारी; एयरपोर्ट पर क्यों हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
Image Credit: सिएटल एयरपोर्ट पर बरपा हंगामा. (फोटो- एआई)

शनिवार (21 नवंबर) को अमेरिका के सिएयल एयरपोर्ट पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब विमान में सवार दो यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया. सिएटल-टैकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काफी भीड़ थी, इसी दौरान लॉस एंजिलिस जाने वाली अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट 1306 में सवार होने जा रहे दो लोगों को इमिग्रेशन अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया.

दरअसल, विमान में यात्रियों की बोर्डिंग चल रही थी. तभी नकाबपोश इमिग्रेशन अधिकारी वहां पहुंचते हैं और भीड़ भरे जेट ब्रिज से दो लोगों को हिरासत में लेते हैं. इस दौरान वहां पर मौजूद लोग हैरान रह गए. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. बताया जाता है कि अधिकारियों के इस एक्शन के कारण सुबह 8:10 बजे रवाना होने वाली उड़ान में देरी हो गई.

घटना का वीडियो आया सामने

इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बिना किसी पहचान वाली जैकेट और खाकी पैंट पहने अधिकारी कम से कम एक शख्स को घटीटकर ले जाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान अधिकारी जमीन पर किसी से जूझते भी नजर आए. आसपास खड़े यात्री इस घटना को देख रहे हैं. इसी दौरान एक महिला चिल्लाने लगती है कि उसकी बेटी को ले जाया जा रहा है, उसके पास वर्क परमिट है.

आईसीई के अधिकारियों ने इस घटना को लेकर एक वीडियो भी जारी किया और बताया कि यह एक्शन रिकार्डो लारोंडो मेंडोजा को पकड़ने के लिए की गई थी. बताया जाता है कि पकड़ा गया शख्स रिकार्डो वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी अमेरिका में रुका था. एजेंसी ने इसको अमेरिकी कानून का उल्लंघन करार दिया.

वहीं, एयरपोर्ट पर झड़प के दौरान सोफिया हर्नांडेज मेजिया नाम की यात्री ने अधिकारियों पर गर्म कॉफी फेंक दी. सोफिया भी मेक्सिको की रहने वाली है, जिसकी वीजा अवधि खत्म हो गई थी. इसके अलावा यात्री पर संघीय अधिकारियों पर हमला करने का आरोप भी लगा है.

ICE के एक्शन से एयरलाइन भी हैरान

ICE के इस एक्शन पर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. घटना पर अलास्का एयरलाइन ने कहा कि अधिकारियों ने एक्शन को लेकर पहले से कोई एक्शन नहीं दिया. कंपनी की ओर से इस एक्शन को प्रभावित यात्रियों और कर्मचारियों के लिए चिंताजनक करार दिया  है. एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि हर यात्री से सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए.

इधर, वाशिंगटन के डेमोक्रेटिक गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने इस मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और कहा कि घटना का वीडियो वास्तव में हैरान करने वाला है. उन्होंने ICE के तरीकों पर सवाल खड़ा किया. और कहा कि ऐसी एजेंसी को खत्म कर दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अमेरिका में असरदार, नैतिक और मानवीय इमिग्रेशन व सीमा सुरक्षा व्यवस्था चाहिए. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More