)
प्रवीण पांडे/कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शादी के नाम पर बड़े धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बर्रा थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपनी दो शादियां छिपाकर तीसरी शादी करने और पति के घर से लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगा है. विरोध करने पर ससुराल पक्ष ने पति के साथ मारपीट की और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पीड़ित विशाल विश्वकर्मा कारोबाही हैं विशाल ने प्रगति नाम की महिला से शादी की थी. आरोप है कि महिला ने अपनी दो पहले की शादियों की जानकारी छिपाई थी. शादी के बाद 18 जून को वह घर से 1 लाख रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये के जेवर लेकर चली गई. फिर इसके बाद जब विशाल ने पत्नी के बारे में जानकारी जुटाई तो उसकी दो पूर्व शादियों का खुलासा हुआ. पीड़ित का दावा है कि दोनों शादियों के विवाह प्रमाणपत्र आर्य समाज मंदिर में दर्ज हैं.
विशाल का आरोप है कि पत्नी की सच्चाई जानने के बाद वह अपने भाई के साथ ससुराल पहुंचा. वहां सवाल करने पर पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की. साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की. पीड़ित के मुताबिक, उसकी सास ने भी कहा कि उनकी बेटी कई शादियां कर चुकी है. पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसकी सास ने कहा कि उसकी बेटी कई शादियां कर चुकी है, बताओ क्या कर लोगे.

विशाल की शिकायत पर बर्रा पुलिस ने पत्नी प्रगति, उसके माता-पिता और शादी कराने वाली मौसी समेत 8 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, वसूली और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.