SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ब्रिटेन में पेंशन सेवा पर साइबर अटैक, ठप हुई ऑनलाइन सर्विस; AI की मदद से हैकर्स ने लगाई सेंध

ब्रिटेन में साइबर अटैक का बड़ा मामला देखने को मिला है, जिसमें कई सिस्टम में एक्सेस लेने की कोशिश की गई. घटना को लेकर डिपार्टमेंट फॉर वर्क एंड पेंशन्स ने जांच करने की बात कही है. इससे पहले भी यहां साइबर अटैक के कई मामले सामने आ चुके हैं.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 29, 2026, 11:22 IST | Updated: Nov 29, 2026, 11:25 IST
Join

UK Cyber Atack: ब्रिटेन में पिछले कुछ समय से साइबर अटैक को लेकर लगातार शिकायतें और चेतावनी सामने आई हैं. बीते दिनों यहां साइबर अटैक का एक और मामला देखने को मिला है. यहां लाखों लोगों के बेनिफिट पेमेंट का काम संभालने वाले डिपार्टमेंट ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अटैक के चलते पिछले कुछ दिनों से उसके सिस्टम ऑफलाइन हैं.    

डिपार्टमेंट फॉर वर्क एंड पेंशन्स ने साइबर अटैक को लेकर जारी किए गए एक बयान में कहा कि हमारे सिस्टम तक बिना इजाजत के एक्सेस पाने की कोशिश की गई है. डिपार्टमेंट ने उसकी टीम और  स्पेशलिस्ट साइबर एक्सपर्ट DWP के सिस्टम पर साइबर अटैक की जांच करने की बात कही. इस घटना के बाद से लोगों के मन में सिक्योरिटी को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.

साइबर अटैक ने बंद किया सिस्टम

डिपार्टमेंट फॉर वर्क एंड पेंशन्स ने कहा कि मामले को पूरा समझने के लिए विभाग नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर और गवर्नमेंट साइबर कोऑर्डिनेशन सेंटर के साथ मिलकर काम कर रहा है. गुरुवार ( 26 नवंबर 2026) को सबसे पहले साइबर अटैक मामला सामने आया, जिसके बाद एहतियात के तौर पर कई सर्विसेज ऑफलाइन कर दी गईं, जिनमें से कई शनिवार ( 28 नवंबर 2206) को भी ऑफलाइन रहीं. डिपार्टमेंट के बयान में यह नहीं बताया गया कि सिस्टम कितने समय तक ऑफलाइन रहेंगे और इन्हें कबतक ठीक किया जाएगा.  

ये भी पढ़ें- स्पेन में वोटिंग: ट्रंप से टकराने वाले स्पेन के वामपंथी PM सांचेज खुद क्यों फंस गए? सर्वे में दक्षिणपंथी लहर की बयार

ब्रिटेन में लगातार साइबर अटैक के मामले

ब्रिटेन में पिछले कुछ दिनों से साइबर अटैक की घटना देखने को मिली है. यहां नवंबर 2026 की शुरुआत में कई मीट सप्लायर ने शिकायत की थी कि अटैकर्स की ओर से पूरे यूरोप में सुपरमार्केट में इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर को टारगेट करने से उनके फ्रिज रात भर गर्म हो गए थे. वहीं, इससे पहले महीने की शुरुआत में  देश के साइबरचीफ ने कहा कि UK को साल 2028 तक अपने जरूरी  इंफ्रास्ट्रक्चर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साइबर अटैक का सामना करना पड़ सकता है. उनका कहना था कि चीन और रूस जैसे क्रिमिनल और देश अपनी साइबर एक्टिविटी में AI का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं.      

अटैक के लिए AI-पावर्ड मैलवेयर का किया इस्तेमाल

घटना को लेकर नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर के हेड रिचर्ड हॉर्न ने कहा कि इसमें रैंसमवेयर अटैक के लिए AI-पावर्ड मैलवेयर शामिल हो सकता है, क्योंकि यह टेक्नोलॉजी बेहद लंबे समय से चली आ रही कमजोरियों को खोजकर उनका इतने बड़े पैमाने पर फायदा उठाने देगी, जिसके बारे में कभी सोचा नहीं जा सकता था. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES