SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शेख हसीना की वापसी की बात, बांग्लादेश में फिर मचा उत्पात; 21 जिलों में भयंकर हिंसा, फूंक दी गईं ट्रेनें

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी के ऐलान के बाद एक बार फिर से मुल्क में हिंसा भड़क उठी है. आज (गुरुवार, 12 नवंबर) की सुबह सामने आई, जब कुश्तिया से महिलाओं के लिए आरक्षित सीट से चुनी गईं NCP सांसद नुसरत तबस्सुम के घर में आग लगा दी गई.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 12, 2026, 02:32 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 04:16 PM IST
Image Credit: बांग्लादेश में फिर मचा भड़की हिंसा (Photo- Reuters)
Join

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी के ऐलान के बाद एक बार फिर से मुल्क में हिंसा भड़क उठी है. देश के 21 जिलों में जमकर आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं. मंगलवार (10 नवंबर) को असामाजिक तत्वों ने बसों और ट्रेनों को फूंक दिया. ताजा घटना आज (गुरुवार, 12 नवंबर) की सुबह सामने आई, जब कुश्तिया से महिलाओं के लिए आरक्षित सीट से चुनी गईं NCP सांसद नुसरत तबस्सुम के घर में आग लगा दी गई. आरोप है कि आधी रात के आस-पास अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर पेट्रोल बम फेंके थे.

ढाका समेत कई जिलों में जमकर हिंसा

इससे पहले बुधवार (11 नवंबर) को राजधानी ढाका में उपद्रवियों ने ट्रकों और बसों को फूंक दिया था. इसी तरह से पबना सदर में ग्रामीण बैंक की एक शाखा में आग लगा दी गई थी. ढाका से छपने वाले अखबार 'द बिजनेस स्टैंडर्ड' की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले 9 और 10 नवंबर को पूरे बांग्लादेश में आगजनी और देसी बम धमाकों की कम से कम 22 घटनाएं हुई थीं. वहीं, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी ढाका समेत कई जिलों में कम से कम 28 देसी बम धमाकों की घटनाएं हुईं. 

शेख हसीना के समर्थकों पर हिंसा का आरोप

सुरक्षा बलों ने इस दौरान सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इन घटनाओं के पीछे शेख हसीना की पार्टी के समर्थक हैं. इन घटनाओं से शेख हसीना के विरोधियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पर बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं. विरोधियों का कहना है कि देश अभी भी उन घातक विरोध-प्रदर्शनों के असर से उबरने की कोशिश कर रहा है, जिनकी वजह से अगस्त 2024 में उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी थी. 

शेख हसीना को करना पड़ेगा सजा का सामना

उधर, शेख हसीना की स्वदेश वापसी की चर्चाओं के बीच ढाका का रुख बेहद सख्त है. बांग्लादेश में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के मुख्य अभियोजक मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने शेख हसीना को पासपोर्ट जारी किए जाने की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि शेख हसीना को हर हाल में सजा का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि उनके (शेख हसीना) पास अब कानूनी रूप से अपनी सजा का सामना करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है.

ये भी पढ़ें- कॉफर डैम की दीवार डगमगाई, तरबेला की टनल पर आफत आई! क्या पाकिस्तान लेगा 'जलसमाधि'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES