App

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में लकड़ी के रिसॉर्ट में भीषण आग, बच्चों समेत 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Cox's Bazar Resort Fire:बांग्लादेश के कॉक्स बाजार, इनानी बीच के पास स्थित एक तीन-मंजिला लकड़ी के रिसॉर्ट में भीषण आग लगने से बच्चों समेत 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. पढ़ें इस हादसे से जुड़ी पूरी खबर.

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में लकड़ी के रिसॉर्ट में भीषण आग, बच्चों समेत 10 लोगों की दर्दनाक मौत
Image Credit: Cox's Bazar Fire: कॉक्स बाजार के इनानी बीच रिसॉर्ट में आग लगने से 10 पर्यटकों की मौत, कई घायल

बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी इलाके में शनिवार (17 अक्टूबर) की सुबह एक बीच रिसॉर्ट में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं. अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है. हादसे में चार अन्य घायल हो गए. हादसा इनानी इलाके में स्थित तुपटप रेस्टो एंड रिजॉर्ट में हुआ. 

अग्निशमन और नागरिक सुरक्षा विभाग के उप सहायक निदेशक सैयद मोहम्मद मोर्शेद हुसैन के मुताबिक, आग सुबह लगी थी. देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला लकड़ी की इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. आग तेजी से फैलने के कारण वहां मौजूद लोगों को संभलने का पर्याप्त समय नहीं मिला.

मृतकों में बच्चे भी शामिल

इस हादसे में 10 लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं. मृतकों में बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. हालांकि, उनकी पहचान और उम्र को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

आग लगने की वजह का पता लगा रहे अधिकारी

हादसे के बाद रिसॉर्ट और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. इस घटना ने पर्यटकों के बीच लोकप्रिय कॉक्स बाजार के रिसॉर्ट्स में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

मृतकों की उम्र और पहचान नहीं हो पाई

अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं. हालांकि, उनकी उम्र और पहचान को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. आग किस वजह से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जानकारी का इंतजार है.
 

पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है ये रिसॉर्ट

यह हादसा कॉक्स बाजार जिले के इनानी स्थित टुपटुप रेस्टो एंड रिसॉर्ट में हुआ. यह इलाका घरेलू पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. रिसॉर्ट बंगाल की खाड़ी के पास स्थित है. फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के उप सहायक निदेशक सैयद मोहम्मद मोर्शेद हुसैन के मुताबिक, आग सुबह लगी और देखते ही देखते तीन मंजिला लकड़ी की इमारत में फैल गई. हादसे में 10 लोगों की जान चली गई और चार लोग घायल हुए.

 यह भी पढ़ेंः मोहम्मद आसिर ढेर, अब मसूद का नंबर: पाकिस्तान में आतंकियों के सिर पर मंडरा रही मौत; ISI की उड़ी नींद

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ravindra Pratap Singh

Ravindra Pratap Singh

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More