SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भारत आएंगे ऑस्ट्रेलियाई PM: मुंबई आने से पहले अल्बानीज ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- इन्होंने जो किया, इतिहास में नहीं हुआ

Australia PM To Visit India: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज अमेरिका में G20 शिखर सम्मेलन के बाद भारत दौरे पर आ सकते हैं. पीएम के साथ उनका बिजनेस डेलिगेशन भी मुंबई लैंड करेगा. ऑस्ट्रेलियाई पीएम का भारत दौरा क्यों महत्वपूर्ण बताया जा रहा है?

Written By Shruti Kaul
Published: Sep 28, 2026, 11:20 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 11:28 AM IST
Join

Australia PM India Visit: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज दिसंबर 2026 में अपने बिजनेस डेलिगेशन के साथ भारत दौरे पर आने के लिए विचार कर रहे हैं. अल्बानीज ने कहा कि उनके पीएम मोदी के साथ संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी की पूरी क्षमता का अभी तक इस्तेमाल नहीं हो पाया है.

अल्बानीज ने कहा कि उनकी भारत यात्रा के दौरान मुंबई में एक बिजनेस कार्यक्रम होगा. वहीं, चेन्नई में एक क्रिकेट मैच के साथ उनका दौरा खत्म होदा. आॉस्ट्रेलियाई पीएम की ओर से यह जानकारी न्यूयॉर्क में एशिया सोसायटी के एक इवेंट पूर्व पीएम केविन रड के साथ बातचीत के दौरान दी गई.    

फ्लोरिडा से मुंबई पहुंचेंगे अल्बानीज


अल्बानीज ने बताया कि वह दिसंबर 2026 में 14-15 तारीख को फ्लोरिडा में G20 समिट से लौटते हुए भारत जाएंगे. उन्होंने कहा,' हम एक दिन का कार्यक्रम करेंगे. मुझे यह आइडिया पसंद है. बिजनेस काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के साथ कई कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेकर मैं मुंबई जाऊंगा.' अल्बानीज ने कहा कि उनकी भारत यात्रा का समापन चेन्नई में एक क्रिकेट कार्यक्रम से होगा. इसमें ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया राज्यों की टीमें शामिल होंगी. उन्होंने कहा,' जैसा कि भारत में अक्सर होता है, इसका समापन एक क्रिकेट मैच के साथ होगा.'

ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण है भारत: अल्बानीज


अल्बानीज ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंध पर बात करते हुए कहा,' दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक व्यवस्था और कॉमनवेल्थ से जुड़े रिश्ते हैं. इसके अलावा दोनों देशों के बीच शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी मजबूत संबंध हैं.' उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटिज भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही हैं. हालांकि, इस रिश्ते और साझेदारी की पूरी क्षमता का अब तक इस्तेमाल नहीं हुआ है. उन्होंने आगे कहा,' प्रधानमंत्री मोदी और मैं, दोनों इसे बदलने के लिए काफी उत्सुक हैं. भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और बड़ी आबादी की वजह से ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत के साथ संबंध लगातार ज्यादा महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं. भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा. उसके पास पहले से ही दुनिया की सबसे बड़ी आबादी है.'

'पीएम मोदी ने पहुंचाई बिजली...'


ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को भारत में लोगों तक बिजली और ऊर्जा की पहुंच बढ़ाने के लिए क्रेडिट दिया. उन्होंने कहा क‍ि प्रधानमंत्री मोदी को इसका क्रेडिट देना चाहिए कि उनके कार्यकाल में भारत में जितने लोगों को ऊर्जा तक पहुंच मिली है, उतने लोगों को मानव इतिहास में किसी भी देश या क्षेत्र में किसी एक दशक में ऊर्जा से नहीं जोड़ा गया. अल्बानीज ने कहा कि उनके और प्रधानमंत्री मोदी के बीच मजबूत रिश्‍ते हैं. उनके मुताबिक, उनके ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री बनने के बाद से दोनों नेता एक-दूसरे के देशों का 2-2 बार दौरा कर चुके हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक बड़े भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होने का भी जिक्र किया. उस कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों के उत्साह को याद करते हुए अल्बानीज ने कहा,' मेरे लिए अच्छी बात यह थी कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे मेरे लिए भी नारे लगाने को कहा था.'

भारत-ऑस्ट्रेलिया के मजबूत संबंध 


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रड ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध लगातार मजबूत होते गए हैं. उन्होंने दोनों देशों के बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों के साथ क्वाड के जरिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के बीच बढ़ते सहयोग का भी जिक्र किया. अल्बानीज ने भारत के साथ रिश्तों को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया की बड़ी रणनीति का हिस्सा बताया. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका, जापान, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और प्रशांत द्वीपीय देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत किए हैं. साथ ही वह चीन के साथ अपने बड़े व्यापारिक रिश्तों को भी संभाल रहा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के साथ क्वाड के सदस्य हैं. इन देशों के बीच सहयोग में समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी, मजबूत सप्लाई चेन, स्वास्थ्य और आपदाओं के समय मदद जैसे क्षेत्र शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला बड़ा भारतीय मूल का समुदाय और दोनों देशों के बीच बढ़ते शिक्षा संबंध भी इस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बना रहे हैं. (इनपुट- IANS) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES