SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टॉयलेट से निकला अजगर! 2 दिन तक परेशान रही पुलिस, फिर सामने आई 9 साल के बच्चे की शरारत

इटली में 9 साल के बच्चे की AI से बनाई अजगर की तस्वीर ने हड़कंप मचा दिया. टॉयलेट से सांप निकलने की आशंका में पुलिस और दमकलकर्मी 48 घंटे तक तलाश करते रहे. बाद में तस्वीर फर्जी निकली.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 19, 2026, 19:38 IST | Updated: Nov 19, 2026, 19:43 IST
Image Credit: वायरल हो रही तस्वीर
Join

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI रोजमर्रा के अनगिनत कामों बहुत आसान कर बना रहा है, जबकि बहुत से मामलों यह मुसीबत भी खड़ी कर रहा है. इसकी कई मिसालें हमें सुनने और पढ़ने को मिल जाती हैं. हाल ही में इसके गलत इस्तेमाल की एक घटना सामने आई है. जिसमें एक बच्चे ने AI से कुछ ऐसी तस्वीर तैयार कर ली कि ना सिर्फ घर वाले परेशान हो गए, बल्कि पुलिस भी 48 घंटों तक पसीना बहाती रही.

गुरुवार को ओसिमो के दमकलकर्मियों को कास्टेलफिडार्डो के एक अपार्टमेंट में बुलाया गया. वहां एक तस्वीर ली गई थी, जिसमें ऐसा लग रहा था कि घर के अंदर एक बड़ा अजगर टॉयलेट से बाहर निकल रहा है. दमकलकर्मियों को वह सांप नहीं मिला और उन्होंने अनुमान लगाया कि शायद वह किसी खुली खिड़की से बाहर निकल गया होगा.

अगले दिन, विदेशी प्रजातियों के संरक्षण के लिए काम करने वाली CITES यूनिट के अधिकारी भी इस तलाश में शामिल हो गए. जब जांचकर्ताओं ने तस्वीर को ध्यान से देखा, तो पता चला कि इसे AI की मदद से बनाया गया था. इसके बाद तलाश रोक दी गई.

उम्र कम होने के चलते नहीं हुई कार्रवाई

9 साल के जिस बच्चे ने सबसे पहले अपने बड़ों को यह तस्वीर दिखाई थी, उसने कबूल किया कि वह एक दोस्त के घर गया था. वहां उसने 'जेनरेटिव AI' का इस्तेमाल करके टॉयलेट से अजगर के निकलने की तस्वीर बनाई थी. अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की कम उम्र को देखते हुए उस पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: अमेजन के जंगलों से अचानक बाहर आई अवा जनजाति: ब्राजील में गांववालों से मांगा खाना; तस्वीरें देख पूरी दुनिया रह गई सन्न

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में असली और नकली तस्वीरों के बीच अंतर करना मुश्किल होता जा रहा है. AI टूल्स इतनी वास्तविक तस्वीरें बना सकते हैं कि पहली नजर में उन्हें देखकर धोखा हो सकता है. यह समस्या हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में हर दिन बढ़ती जा रही है. हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि इस मुश्किल का कोई हल नहीं है. कोई भी हैरान करने वाली या अनहोनी जैसी तस्वीरों और वीडियोज पर भरोसा करने से पहले कई सोचने की जरूरत है. कुछ बातों पर ध्यान देकर AI से बनाई गई तस्वीरों की पहचान की जा सकती है.

AI डिटेक्टर टूल्स की मदद लें

Google Lens या TinEye जैसे टूल से तस्वीर की रिवर्स इमेज सर्च करें. इससे पता चल सकता है कि तस्वीर पहले कहां प्रकाशित हुई थी, क्या उसका कोई पुराना संस्करण मौजूद है और क्या उसके साथ गलत दावा जोड़ा गया है. इसके अलावा अगर आप गूगल पर AI डिटेक्टर टूल्स सर्च करेंगे, बहुत आसानी से कुछ ऐसे टूल्स मिल जाएंगे, जो आपको तस्वीर की हकीकत बताने में मदद कर सकते हैं. हालांकि यहां एक बात यह भी बताना जरूरी है कि कोई भी टूल्स के नतीजों पर यकीन करने से पहले आपको खुद के विवेक की जरूरत है. तस्वीर में कुछ ना कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो बता देती हैं कि यह AI से बनी है.

इन तरीकों से भी कर सकते हैं पहचान

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES