SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गर्भवती बेटी की पिटाई, फिर दिया जहर और अंत में गला घोंटकर हत्या: 'ऑनर किलिंग' से सहमे लोग; माता-पिता ही बने हत्यारे

ईरान में एक माता-पिता ने अपनी ही गर्भवती बेटी की हत्या कर दी. युवती ने हाल में ही अपने परिवार से बताया था कि वह गर्भवती है, जिससे उसके माता-पिता नाराज हो गए थे. अपनी बेटी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए वे अदालत भी पहुंचे थे.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 25, 2026, 11:10 IST | Updated: Nov 25, 2026, 11:17 IST
Image Credit: ईरान में एक युवती को उसके माता-पिता ने मार डाला. (फोटो- सोशल मीडिया)
Join

ईरान में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. केवल एक हफ्ते में ईरान में तीम महिलाओं की हत्या कर दी गई, जिससे ईरान के कानून पर कड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. ताजा मामला ईरान के पश्चिमी शहर सनंदाज से सामने आया है. जहां पर माता-पिता ने अपनी ही 19 साल की बेटी को मार डाला.

दरअसल, 19 साल की गर्भवती युवती हेलिया फताही गर्भवती थी और उसने यह बात अपने माता-पिता को बताई, जिससे वह गुस्से में आ गए और अपनी ही बेटी को मार डाला. 'ईरान इंटरनेशनल' की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पिता वोरिया फताही और मां लैला वेइस को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की ओर सेकी जा रही पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

दो महीने की गर्भवती थी युवती

रिपोर्ट्स के अनुसार, हेलिया एक युवक के साथ रिश्ते में थी और वह दो महीने की गर्भवती थी. पिछले हफ्ते उसने यह बात अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद परिवार गुस्से में आ गया. शनिवार 21 नवंबर को वे हेलिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने अदालत गए थे.

ईरान के मानवाधिकार संगठन 'हेंगाव' ने बताया कि आरोप है कि अदालत से घर लौटने पर उन्होंने हेलिया को जबरन दौरे की की करीब 30 गोलियां खिला दीं. इसके बाद बुरी तरीके से पिटाई की गई. जब हालिया की जान नहीं गई, तो उन्होंने तकिया से उसका दम घोंट दिया.

ऑनर किलिंग का मामला

ईरान की इस घटना को हेंगाव और हाना ने इसके कथित ऑनर किलिंग करार दिया है. हेंगाव ने ईरान के कानून पर सवाल भी खड़े किए हैं. इस संगठन ने दावा किया कि ईरान घरेलू हिंसा से महिलाओं और बच्चों बचाने वाले असरदार कानून नहीं बना पा रहा है.

संगठन का कहना है कि कानून में कमियां और ऐसे मामलों में हल्की सजा से भी बड़ी दिक्कत है. इन हल्के कानूनों के कारण महिलाएं व्यवस्था से जुड़ी हिंसा का शिकार बनती हैं. साथ ही अपराध करके बच निकलने वालों के हौसले बढ़ते हैं.

ईरान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध  

ईरान में महिलाओ के खिलाफ बढ़ रहे आपराधिक मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. एक हफ्ते से थोड़ा अधिक समय में महिलाओं के खिलाफ ये तीसरी आपराधिक घटना है. पिछले बुधवार (18 नवंबर) को गिला प्रांत में 23 साल की सदफ हदबिन की हत्या हुई थी.

सदफ अपना जन्मदिन मना रही थी, तभी उनके पूर्व प्रेमी ने उन्हें गोली मार दी. सदफ ने इससे शादी करने से इनकार कर दिया था. वहीं, इससे पहले करमनशाह में 16 साल की स्कूली छात्रा सोगंद सयादी की मौत हुई थी. वह एक इमारत की पांचवीं मंजिल से गिर गई थीं. हालांकि, शिक्षक संघों के राष्ट्रीय नेटवर्क ने दावा किया कि सोगंद ने स्कूल के स्टाफ को पहले ही चेताया था. उसने कहा था कि पिता के साथ घर भेजे जाने पर वह उसको मार डालेंगे.

गायिका को मारे गए 74 कोड़े

इसी हफ्ते ईरानी अधिकारियों ने ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी और उनकी टीम के चार सदस्यों को 74 कोड़े मारे. पूरा मामला साल 2024 का है, जब सिंगर ने यूट्यूब पर एक कॉन्सर्ट का वीडियो डाला था. इसको लाखों बार देखा गया था.

वीडियों में वह बिना दर्शकों के कम रोशनी वाले एक मंच पर गाना गाती नजर आ रही हैं. मंच पर केवल एक फारसी काली बिछा था. आरोप है कि उन्होंने इस दौरान हिजाब नहीं पहना था. इस मामले में जून में परस्तू को सजा सुनाई गई थी. 

यह भी पढ़ें: दफ्तर खुलते ही हुआ बंद: नॉर्थ कोरिया में स्विस डिप्लोमैट को देश छोड़ने का फरमान, किम की बहन ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: मच्छर ही लेगा मच्छर से बदला: डेंगू के खिलाफ आ गया नया 'हथियार', वैज्ञानिकों का गजब कमाल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES