SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड से मानसून की विदाई: आज आसमान साफ तो कल से पहाड़ों में बारिश के आसार, जानें कहां-कहां बरसेंगे मेघ

Uttarakhand ka Mausam: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से बने शुष्क मौसम के बीच शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश से औपचारिक रूप से विदाई ले ली. मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने इसकी जानकारी दी. रविवार को उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत सभी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहने वाला है. 5 अक्टूबर से पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश का दौर शुरू होगा. जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

Written By Preeti Chauhan
Published: Oct 04, 2026, 06:22 AM IST | Updated: Oct 04, 2026, 06:26 AM IST
Image Credit: Uttarakhand Weather today
Join

Uttarakhand Weather 04 October: उत्तराखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो चुकी है. पिछले दो दिनों से देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में बीते दो दिनों से तेज धूप देखने को मिल रही है.  हालांकि, आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है.  पिछले 24 घंटों में राज्य के छिटपुट इलाकों में ही बेहद हल्की बारिश और कहीं-कहीं बादलों की गड़गड़ाहट दर्ज की गई है.

4 अक्टूबर को साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 अक्टूबर को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.  राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई बड़ी गतिविधि नहीं दिखाई देगी. बीते 72 घंटों में भी प्रदेश में मौसमी गतिविधियां काफी कमजोर रही हैं.  पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में ही हल्की बारिश और गरज-चमक दर्ज की गई.

5 अक्टूबर से पहाड़ों में बढ़ेगी बारिश की संभावना
मॉनसून की विदाई के बाद भी पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहेगा. 5 अक्टूबर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर बादल छाने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है.

6-7 अक्टूबर को तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 अक्टूबर को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और आकाशीय बिजली की भी संभावना है. देहरादून और नैनीताल समेत कुछ पहाड़ी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं.

8-9 अक्टूबर को पहाड़ों में फिर सक्रिय हो सकता है मौसम
आने वाले दिनों में मौसम की गतिविधियां और बढ़ने का अनुमान है. 8 और 9 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, ऊंचाई वाले और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है. ऐसे में मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आएगा.

देहरादून में हाल के दिनों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES