SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सितंबर के आखिरी दिन बदला मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बूंदाबांदी तो मैदान रहेंगे साफ, जानिए अगले 5 दिनों का हाल

Uttarakhand ka Mausam: उत्तराखंड में आज मिलाजुला मौसम देखने को मिलेगा. जहां एक तरफ पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं दूसरी तरफ, मैदानी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. ऐसे में चारधाम यात्रा समेत सभी सामान्य गतिविधियां सुचारू रहने वाली है. पढ़िए वेदर अपडेट...

Written By Pooja Singh
Published: Sep 30, 2026, 06:33 AM IST | Updated: Sep 30, 2026, 06:35 AM IST
Join

Uttarakhand Weather Today: सितंबर के अंतिम दिन उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग मिजाज देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके विपरीत, मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी और मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. विभाग ने आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, जिससे राज्य में यातायात और यात्रा की व्यवस्था सामान्य बनी रहेगी.

राज्य से मानसून की रवानगी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस वजह से हवा में नमी का स्तर घटेगा. जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में दोपहर के समय थोड़ी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगेगा.

मैदानी क्षेत्रों में बारिश की कोई संभावना नहीं 
दून घाटी और मसूरी के आसपास हल्के बादल बने रह सकते हैं. दोपहर के बाद पर्वतीय भागों में हल्की बूंदाबांदी संभव है, जबकि निचले हिस्सों में उमस से राहत मिलेगी और दिन का तापमान सामान्य रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. आसमान साफ रहने से हरिद्वार आने वाले तीर्थयात्रियों को सहूलियत होगी.

चारधाम यात्रा पर नहीं पड़ेगा असर
मौसम विभाग का कहना है कि नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत और मुक्तेश्वर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और ठंडक बढ़ेगी. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत चारधाम (केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री) के आसपास रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि, मौसम अनुकूल रहने से यात्रा मार्ग प्रभावित नहीं होगी.

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? 
अब अगर अगले कुछ दिनों के मौसम की बात करें तो  1 और 2 अक्टूबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पांच पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है. 3 और 4 अक्टूबर को पूरे उत्तराखंड के सभी जनपदों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. इस दौरान कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है.

मौसम विभाग का कहना है कि 5 अक्टूबर को एक बार फिर मौसम बदलेगा. राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क ही रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES