SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, मैदानों में कोहरे की आहट, पढ़ें उत्तराखंड में मौसम का पूरा मिजाज

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. मंगलवार से पूरे राज्य में मौसम शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है. यहां धूप खिलने की संभावना बनी हुई है. हालांकि, मैदानी इलाकों में कोहरा छा सकता है. जानिए मौसम को लेकर नया अपडेट...

Written By Pooja Singh
Published: Nov 03, 2026, 07:08 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 07:12 AM IST
Join

एक तरफ जहां देश के दक्षिणी तटीय राज्यों पर चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का खतरा मंडरा रहा है, वहीं दूसरी तरफ देवभूमि उत्तराखंड में मौसम के दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं. उच्च हिमालयी क्षेत्रों और चारधामों में भारी बर्फबारी से पारा शून्य से काफी नीचे चला गया है, जबकि मैदानी इलाकों में साफ आसमान और धूप से दिन के समय मौसम सुहावना बना हुआ है.

बर्फ की सफेद चादर से ढके चारधाम 

राज्य के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बीते दिनों खूब बर्फबारी हुई. जिसके बाद कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है. बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम समेत चारों धामों ने बर्फ की मोटी सफेद चादर ओढ़ ली है. बर्फबारी के बाद पूरा मंदिर परिसर और आसपास की चोटियां मनमोहक नजर आ रही हैं, लेकिन ठंड का एहसास भी हो रहा है.

केदारनाथ में पारा 8°C के पार

मौसम विभाग के मुताबिक, केदारनाथ धाम में न्यूनतम तापमान गिरकर 8°C से भी नीचे चला गया है, जिससे पूरे इलाके में प्राकृतिक रूप से जमने जैसी स्थिति पैदा हो गई है. 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और रुक-रुक कर बारिश हुई. पिथौरागढ़ के धारचूला और चौदास घाटी में ओलावृष्टि हुई. जिससे आसपास की घाटियों में ठंडी हवाएं चल रही हैं.

मैदानी इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम

जहां पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है, वहीं उत्तराखंड के मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम पूरी तरह से मेहरबान और शुष्क रहने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी जिलों में भारी बारिश या किसी भी तरह का गंभीर अलर्ट जारी नहीं किया है.

मौसम विभाग की मानें तो देहरादून में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और दिन में तेज धूप खिलेगी. देहरादून का अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 15°C के आसपास बने रहने की संभावना है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी.

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

बेशक मैदानी हिस्सों में धूप खिलेगी, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में सुबह और शाम के समय मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी में काफी कम हो सकती है. ऐसे में पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. सुबह और देर शाम के वक्त ड्राइव करते समय गाड़ियों की हेडलाइट्स जलाकर रखने और गति सीमा में रहने के निर्देश दिए गए हैं.  

यह भी पढ़िए: दिन में धूप, रात में बढ़ेगी ठंड...क्या चक्रवात मुरासू का पड़ेगा यूपी पर असर? जानिए मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES