SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अर्नब' तूफान और पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक: उत्तराखंड में बारिश- बर्फबारी का अलर्ट, पढ़ें IMD का नया अपडेट

उत्तराखंड में चक्रवात 'अर्नब' के असर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से 1 नवंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 30 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. जानिए लेटेस्ट वेदर अपडेट...

Written By Pooja Singh
Published: Oct 28, 2026, 06:35 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 06:40 AM IST
Join

लंबे समय से उत्तराखंड में बना शुष्क मौसम का दौर अब खत्म होने की कगार पर है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और उत्तर-पश्चिम भारत में दाखिल हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के दोहरे असर से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है. मौसम विभाग ने बुधवार से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाओं और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है.

तूफान और पश्चिमी विक्षोभ का मिला-जुला असर

मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात 'अर्नब' आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा रहा है. हालांकि, उत्तराखंड में इसका असर सीधा न होकर अप्रत्यक्ष रहेगा, लेकिन स्थानीय मौसमी प्रणालियों और पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलकर यह राज्य में बारिश का माहौल बनाएगा. इस दौरान हवा की रफ्तार भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. 

गुरुवार और शुक्रवार के मौसम का हाल

29 और 30 अक्टूबर को राज्य के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 50 किमी/घंटा की गति तक पहुंच सकते हैं. इससे तापमान में गिरावट आएगी और राज्य भर में ठंड का अहसास बढ़ जाएगा.

यह भी पढ़िए:  Rajasthan Weather Update: जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

जानिए कहां होगी बारिश और बर्फबारी?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे सीमांत पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की उम्मीद है. 

तेज हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन

शुक्रवार को राज्य के कुछ जिलों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. जबकि, मैदानी और मध्य-पहाड़ी जिलों में फिलहाल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन हवाओं के असर से दिन और रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ जाएगी.

मौसम में आ रहे इस बदलाव को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही बदलते मौसम के हिसाब से तैयार रहने की हिदायत दी गई है.  

यह भी पढ़िए:  यूपी वालों सावधान: 'अर्णब' से बदलने वाली है आपके शहर की फिजा, आंधी-बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES