SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बर्फबारी और ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन, अब 22 नवंबर तक खिलेगी धूप; जानें उत्तराखंड के मौसम का ताजा हाल

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ने लगी है. मौसम विभाग का कहना है कि 22 नवंबर तक पूरे राज्य के मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. ऐसे में जानिए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट...

Written By Pooja Singh
Published: Nov 17, 2026, 06:23 IST | Updated: Nov 17, 2026, 06:26 IST
Join

उत्तराखंड में पिछले 48 घंटे में हुई बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठिठुरन बढ़ा दी है. मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ चुका है, जिसके चलते आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

बदरीनाथ में बिछी बर्फ की चादर
सोमवार को मौसम साफ रहा. जबकि, रविवार को उत्तराखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहा, जिसमें बदरीनाथ में 3.5 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है. इसके अलावा धारचूला में सबसे ज्यादा 20.4 मिमी, पांडुकेश्वर में 16.5 मिमी और जोशीमठ में 16.0 मिमी बारिश हुई. वहीं, मसूरी समेत लोहाघाट, लोहारखेत, सामा और थल में ओलावृष्टि हुई. देहरादून, मसूरी और जौलीग्रांट में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं. ग्वालदम में हवा की रफ्तार 39 किमी प्रति घंटा और कपकोट व जौलीग्रांट में 33 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई.

पहाड़ों में लुढ़का पारा, नई टिहरी सबसे ठंडा
बारिश और बर्फबारी का सीधा असर तापमान पर पड़ा है. पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है. नई टिहरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री नीचे गिरकर 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मुक्तेश्वर में भी न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. मैदानी इलाकों की बात करें तो रुड़की में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और राजधानी देहरादून में 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि देहरादून का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

अगले सात दिन साफ रहेगा आसमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 नवंबर तक पूरे उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और बारिश या बर्फबारी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, राजधानी देहरादून में सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना जताई गई है.

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा
जहां एक ओर उत्तराखंड में मौसम साफ हो रहा है, वहीं दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की ओर बढ़ रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह 20 नवंबर की दोपहर तक एक 'अति भीषण चक्रवाती तूफान' के रूप में आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है. हालांकि, इसका उत्तराखंड के मौसम पर कोई सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है, जिससे उत्तराखंड वालों और पर्यटकों को अगले कुछ दिनों तक सुहाने मौसम का आनंद मिलेगा.

यह भी पढ़िए: यूपी में सुबह-शाम घने कोहरे का अलर्ट, कब बढ़ेगी ठंड? जानें नोएडा से लखनऊ तक मौसम का हाल

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES