SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड में आज मौसम रहेगा साफ, बारिश-बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं, सुबह-शाम सताएगी ठंड

उत्तराखंड में 27 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. बारिश और बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है. जानिए देहरादून समेत प्रदेश के मौसम का हाल.

Written By Preeti Chauhan
Published: Nov 27, 2026, 06:31 IST | Updated: Nov 27, 2026, 06:37 IST
Image Credit: Uttarakhand Weather Today
Join

देहरादून: उत्तराखंड में आज शुक्रवार, 27 नवंबर को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है. यानी आज बारिश और बर्फबारी से राहत रहेगी. मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप खिली रहेगी और हल्की गर्माहट महसूस होगी. लेकिन सुबह और शाम के वक्त ठंड का असर बना रहेगा. पहाड़ी इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहेगा. पहाड़ों पर भी फिलहाल बारिश या बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं.

देहरादून में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. यहां दिन का तापमान करीब 25 डिग्री और रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है, इसलिए सुबह निकलने वाले लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी.

मसूरी-नैनीताल मौसम

मसूरी के मौसम की बात करें तो दिन में ठंडी धूप और साफ नजारे रहेंगे.शाम ढलते ही तेज ठंड होने लगेगी. नैनीताल में दिन में धूप और हल्की ठंड रहेगी. रात में पारा काफी नीचे गिरने की संभावना है.

कोहरा और हवा

पहाड़ी हिस्सों में सुबह और रात में कोहरा या धुंध रह सकती है. 27 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्का बदलाव आ सकता है, लेकिन फिलहाल किसी बड़े बारिश वाले सिस्टम का अनुमान नहीं है.

इन जिलों में भी रहेगा मौसम साफ

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. कहीं भी बारिश या बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट नहीं है.

अगले कुछ दिन भी नहीं बदलेगा मिजाज

आने वाले दिनों में भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है. देहरादून के पूर्वानुमान में 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक भी आसमान साफ रहने और किसी चेतावनी के न होने का संकेत है. ऐसे में दिन में धूप का मजा और रात में ठंड का एहसास, दोनों बने रहेंगे.

कंबल से काम नहीं चलेगा, निकाल लें रजाई, यूपी में बढ़ने लगी ठिठुरन! 25 जिलों में घने कोहरे की अलर्ट

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES